Cheating worth lakhs in jewelers shop of Surguja
सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में ज्वेलरी शॉप के मालिक से धोखाधड़ी करने मामला सामने आया हैं जहां दो लोगों ने नकली सोना देकर असली गहना और 20 हजार कैस ले गए। वहीं दोनों ठगों के चेहरे दुकान के CCTV कैमरे में कैद हो गई हैं।
जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला सदर रोड के पास स्टेट बैंक के सामने मां ज्वेलर्स की दुकान की हैं, जहां पर 18 सिंतबर को दो लोग एक महिला और पुरूष शॉप में ग्राहक बनकर आए। उन्होनें अपनी पहचान भटगांव निवासी गीता देवी और युवक ने अपना नाम धमेंद्र यादव बताया।

Cheating worth lakhs in jewelers shop of Surguja
नकली सोना देकर लाखों की ठगी
ठगो ने ज्वेलर्स शॉप के मालिक अरूण सोनी को एक सोने की हार देकर जिसकी कीमत 1.55 लाख थी इसके बदले में एक सोने की चैन और अगूंठी खरीद लिया, जिसकी कीमत 1 लाख 32 हजार 700 रूपए की हुई और बाकी 20 हजार 500 रुपए कैश ले लिए।

ठगों के खिलाफ थाने में FIR दर्ज
ज्वेलर्स शॉप के मालिक जब 2 दिनों के बाद इन सोने की जांच कराई तब उसमें सिर्फ 15 प्रतिशत सोना था बाकी नकली निकला। इस घटना के बाद दुकान के मालिक ने उन दोनों ठगों के खिलाफ कोतवाली अंबिकापुर थाने में दर्ज कराई है।
Cheating worth lakhs in jewelers shop of Surguja
आरोपी के चेहरे CCTV में कैद
आरोपी के चेहरे शॉप में लगे CCTV में कैद हो गए हैं इस आधार पर पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी हैं और कहा कि आरोपी जल्द ही पकड़े जाएंगे।

