Site icon AB News.Press

Cheating worth lakhs in jewelers shop of Surguja: छत्तीसगढ़ में नकली हार देकर असली सोने के गहने ले गए ठग, ज्वेलर्स ने दर्ज कराई FIR

Cheating worth lakhs in jewelers shop of Surguja

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में ज्वेलरी शॉप के मालिक से धोखाधड़ी करने मामला सामने आया हैं जहां दो लोगों ने नकली सोना देकर असली गहना और 20 हजार कैस ले गए। वहीं दोनों ठगों के चेहरे दुकान के CCTV कैमरे में कैद हो गई हैं।

जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला सदर रोड के पास स्टेट बैंक के सामने मां ज्वेलर्स की दुकान की हैं, जहां पर 18 सिंतबर को दो लोग एक महिला और पुरूष शॉप में ग्राहक बनकर आए। उन्होनें अपनी पहचान भटगांव निवासी गीता देवी और युवक ने अपना नाम धमेंद्र यादव बताया।

Controversy regarding religious conversion in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में शव दफनाने को लेकर विवाद, चले लाठी-डंडों, ईसाई समुदाय का आरोप- लोगों ने दौड़ाकर पीटा, आदिवासी नेता की अपील- मूल धर्म की ओर लौटें

Cheating worth lakhs in jewelers shop of Surguja

नकली सोना देकर लाखों की ठगी

ठगो ने ज्वेलर्स शॉप के मालिक अरूण सोनी को एक सोने की हार देकर जिसकी कीमत 1.55 लाख थी इसके बदले में एक सोने की चैन और अगूंठी खरीद लिया, जिसकी कीमत 1 लाख 32 हजार 700 रूपए की हुई और बाकी 20 हजार 500 रुपए कैश ले लिए।

ठगों के खिलाफ थाने में FIR दर्ज

ज्वेलर्स शॉप के मालिक जब 2 दिनों के बाद इन सोने की जांच कराई तब उसमें सिर्फ 15 प्रतिशत सोना था बाकी नकली निकला। इस घटना के बाद दुकान के मालिक ने उन दोनों ठगों के खिलाफ कोतवाली अंबिकापुर थाने में दर्ज कराई है।

Cheating worth lakhs in jewelers shop of Surguja

आरोपी के चेहरे CCTV में कैद

आरोपी के चेहरे शॉप में लगे CCTV में कैद हो गए हैं इस आधार पर पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी हैं और कहा कि आरोपी जल्द ही पकड़े जाएंगे।

 

 

 

 

Exit mobile version