KORBA CRIME NEWS
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक सिरफिरे पति ने अपनी पत्नी को तीर से वार किया और गला हत्या कर दी है। इसके बाद पति ने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि घर में महिला की खून से सनी लाश मिली है। साथ ही मौके से खून लगे तीर कमान मिले हैं। मामला श्यांग थाना क्षेत्र के ठेंगरीमार का है।

मिली जानकारी के मुताबिक मृतिका का नाम संतोषी बाई (35) है। वहीं आरोपी पति का नाम गन्नाथ मंझवार (37) है। जो कि गांव में रोजी मजदूरी कर परिवार चलाता था, लेकिन सोमवार को किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया।

KORBA CRIME NEWS
पहले तो बूढ़ी मां और दस वर्षीय बेटा बीच बचाव में असफल होने पर घर से बाहर चले गए। वे थोड़ी देर बाद लौटे तो कमरे के भीतर विवाहिता की रक्तरंजित लाश मिली, जबकि युवक फांसी के फंदे पर लटका मिला।

घटनास्थल पहुंची पुलिस ने मकान के पीछे से खून से सने तीर कमान बरामद किया है। संभावना जताई जा रही है कि पति ने तीर से पत्नि की गला रेत कर हत्या की होगी। फिलहाल पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

