Site icon AB News.Press

KORBA CRIME NEWS : घरेलू विवाद में जल्लाद बना पति, तीर से गला रेतकर पत्नी की हत्या, फिर आत्म आत्महत्या का किया प्रयास

KORBA CRIME NEWS

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक सिरफिरे पति ने अपनी पत्नी को तीर से वार किया और गला हत्या कर दी है। इसके बाद पति ने खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा है कि घर में महिला की खून से सनी लाश मिली है। साथ ही मौके से खून लगे तीर कमान मिले हैं। मामला श्यांग थाना क्षेत्र के ठेंगरीमार का है।

READ MORE – Atishi Marlena became Delhi CM : अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद आतिशी मार्लेना होंगी दिल्ली की नई सीएम, AAP विधायक दल की बैठक में फैसला

मिली जानकारी के मुताबिक मृतिका का नाम संतोषी बाई (35) है। वहीं आरोपी पति का नाम गन्नाथ मंझवार (37) है। जो कि गांव में रोजी मजदूरी कर परिवार चलाता था, लेकिन सोमवार को किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद शुरू हो गया।

KORBA CRIME NEWS

पहले तो बूढ़ी मां और दस वर्षीय बेटा बीच बचाव में असफल होने पर घर से बाहर चले गए। वे थोड़ी देर बाद लौटे तो कमरे के भीतर विवाहिता की रक्तरंजित लाश मिली, जबकि युवक फांसी के फंदे पर लटका मिला।

घटनास्थल पहुंची पुलिस ने मकान के पीछे से खून से सने तीर कमान बरामद किया है। संभावना जताई जा रही है कि पति ने तीर से पत्नि की गला रेत कर हत्या की होगी। फिलहाल पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

READ MORE – Raipur News : राजधानी के मरीन ड्राइव में दिनदहाड़े बॉयफ्रेंड ने गर्लफ्रेंड का गला रेत कर कि हत्या, युवती को घायल कर तालाब में लगाई छलांग

Exit mobile version