Site icon AB News.Press

Chakradhar Samaroh : आज होगा रायगढ़ में चक्रधर समारोह का शुभारंभ, कई दिग्गज कलाकार करेंगे शिरकत, 10 दिनों तक नामी कलाकारों का रहेगा जमावड़ा

Chakradhar Samaroh

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में 39वां चक्रधर समारोह का शुभारंभ रामलीला मैदान में आज यानी शनिवार को गणेश चतुर्थी से हो रही है। उद्घाटन गणेश पूजा, दीप प्रज्वलन, गणेश वंदना के साथ की जाएगी। इसके बाद यहां 17 सितंबर तक लगातार दस दिनों तक सुर ताल की महफिल सजेगी। इसमें राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त कलाकार शहर पहुंच रहे हैं। तो वही पद्मश्री से सम्मानित विभुतियां भी मंच को सुशोभित करेंगे। ये कलाकार 10 दिनों तक अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। इन कलाकारों को रुकने के लिए शहर के होटलों में व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की गई है।

read more – Unique ATM in Raipur : राजधानी रायपुर के गणेश मंदिर में सामाजिक कार्यकर्ता शुभांगी की अनोखी पहल, एटीएम में सिक्का डालते ही मशीन से थैला आता है बाहर

वाटर प्रूफ पंडाल किये गए है तैयार

इसके लिए रायगढ़ में लगभग तैयरियां हो चुकी है। रामलीला के मैदान में कार्यक्रम स्थल लगभग 29 हजार स्क्वायर फीट में तैयार हो रहा है। जिसमें मुख्य डोम लगभग 22 हजार स्क्वायर फीट का है, जो कि वाटर प्रूफ है। इसके बाद पीछे 3 हजार स्क्वायर फीट वाटर प्रूफ पंडाल भी तैयार किया गया है। इसके अलावा दोनों बाजू में मिलाकर साढ़े 4500 स्क्वायर फीट का अतिरिक्त पंडाल भी तैयार किया गया है।

Chakradhar Samaroh

आज से होगा कार्यक्रम का शुभारंभ

10 दिवसीय चक्रधर समारोह की शुुरुआत शनिवार 7 सितंबर से होगा। इस कार्यक्रम का शुभारंभ करने प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम में गणेश पूजन, दीप प्रज्वलन और गणेश वंदना से होगा। इसके बाद भूपेंद्र बरेठ और साथी कलाकारों कथक नृत्य की प्रस्तुति देंगे। इसके बाद करमा नृत्य की प्रस्तुति जशपुर के मनियर भगत एवं साथी के द्वारा दी जाएगी। कार्यक्रम के अंत में पद्मश्री हेमा मालिनी राधा रास बिहारी नृत्य नाटिका से होगी।

दस दिवसीय कार्यक्रम पर एक नजर

Chakradhar Samaroh

Chakradhar Samaroh

read more – Lalbaugcha Raja 2024 : मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने लालबाग के राजा को भेंट किया 20 किलो सोने का मुकुट, करोड़ों का मुकुट आकर्षण का केंद्र

Exit mobile version