RAIPUR NEWS
रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर में 29 अगस्त गुरूवार को होने वाला जनदर्शन कार्यक्रम अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया हैं। इस कार्यक्रम में सीएम साय के साथ हर विभाग के प्रमुख अधिकारी मौजूद रहते हैं।
बता दें कि, जनदर्शन पोर्टल के इस वेबसाइट https://jandarshan.cg.nic.in पर टोकन नंबर प्राप्त कर सकते हैं।
सीएम हाउस में जनदर्शन दरबार
जनदर्शन का दरबार सुबह 11 से 1 बजे तक सीएम हाउस में लगाया जाता हैं। जहां प्रदेश की आम जनता अपनी समस्याओं को प्रदेश के मुखिया के सामने रखते हैं। मौके पर अधिकारियों को समाधान के निर्देश भी दिए जाते हैं। जनदर्शन के दौरान, प्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर मुख्यमंत्री निवास पहुंचते हैं।

RAIPUR NEWS
वेब पोर्टल में अपलोड
आम जनता से मिलने वाले आवेदनों की कंप्यूटर में एंट्री की जाती है और फिर संबंधित विभाग को आगे की कार्रवाई के लिए भेजा जाता है। नागरिकों के समस्या का समाधान होने बाद उसकी जानकरी जनसंपर्क विभाग के वेब पोर्टल में अपलोड कर दी जाती हैं। ।
