Haryana News: पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला पर कटा 2 हजार का चालान; वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

Haryana News: पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला पर कटा 2 हजार का चालान; वीडियो वायरल होने के बाद एक्शन

Haryana News

फरीदाबाद। पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के बाइक रैली के दौरान फरीदाबाद पुलिस ने उनकी बाइक का चालान काट दिया। सोशल मीडिया पर बाइक रैली का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने 2000 रुपये का चालान जारी किया। पूर्व सीएम ने यह रैली दो दिन पहले आयोजित की थी।

बता दें कि,पूर्व डिप्टी सीएम चौटाला रविवार को एक जनसभा के लिए फरीदाबाद आए थे, जहां उन्होंने सोहना मोड़ टी पॉइंट से गोंछी गांव तक बाइक जुलूस निकाला। इस रैली में वे हेलमेट नही पहने हुए थे, इसलिए चालान काटा गया था।

Haryana News

पूर्व डिप्टी सीएम का चालान कटा
जानकारी के अनुसार, जजपा के कार्यकर्ता करामत अली ने रविवार को गोंछी में एक जनसभा का आयोजन किया था, जिसमें दुष्यंत चौटाला भी शामिल हुए। इस दौरान एक रैली निकाली गई, जिसमें दुष्यंत चौटाला एक लाल रंग की बुलेट पर सवार थे और उनके पीछे एक समर्थक बैठा हुआ था।

Rajya Sabha By-Election 2024 : उपचुनाव में NDA ने 11 सीटों से की बहुमत हासिल, कांग्रेस के खाते में आई एक सीट

 

हालांकि, यह बाइक दुष्यंत चौटाला के नाम पर नहीं थी। पुलिस ने जो चालान जारी किया है, उसमें पूर्व सीएम के चेहरे को धुंधला कर दिया गया है।

Haryana News

रैली का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल
इस कार्यक्रम में हरियाणा के पूर्व सीएम दुष्यंत चौटाला ने बाइक रैली में 15 समर्थकों के साथ भाग लिया। रैली के दौरान कोई भी समर्थक हेलमेट पहने हुए नहीं था। इस रैली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद फरीदाबाद पुलिस ने वीडियो में दिख रहे वाहनों के नंबर नोट कर 2000 रुपये का चालान जारी किया।

National News and Politics राज्य खबर वायरल