Site icon AB News.Press

Sagar News : सागर में 7 साल की बच्ची के साथ रेप; युवक ने कुरकुरे का लालच देकर किया गंदा काम

Sagar News

सागर। मध्यप्रदेश के सागर से एक 7 साल की बच्ची का रेप करने का मामला सामने आया हैं। एक युवक बच्ची को बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई हैं। पूरा मामला केंट थाना क्षेत्र का हैं।

कुरकुरे खिलाने बहाने बच्ची को ले गया
जानकारी के मुताबिक, युवक का नाम चेतन ठाकुर हैं, जो पगारा क्षेत्र का निवासी हैं। आरोपी बच्ची को कुरकुरे खिलाने के बहाने अपने साथ ले गया। फिर उसके साथ घिनौने वारदात को अंजाम दिया।

युवक अपराधिक प्रवृत्ति का
बच्ची जब दो घंटे के बाद अपने घर वापस लौटी, तो उसने पूरी कहानी अपने परिजनों रो-रोकर सुनाई। इस घटना के बाद परिजनों ने आरोपी के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। साथ ही बच्ची के परिजनों ने बताया कि चेतन ठाकुर एक अपराधिक प्रवृत्ति का लड़का हैं, वह पहले भी ऐसी हकरत कर चुका हैं।

पुलिस ने आरोपी कि खिलाफ मामला दर्ज कर लिया हैं, साथ ही आरोपी के तलाश में जुट गई हैं।

READ MORE – SACHIN ON RAIPUR TOUR : छत्तीसगढ़ दौरे पर पायलट-सप्तगिरि-चंदन, विधायक देवेंद्र यादव से जेल में करेंगे मुलाकात…

Exit mobile version