SACHIN ON RAIPUR TOUR : छत्तीसगढ़ दौरे पर पायलट-सप्तगिरि-चंदन, विधायक देवेंद्र यादव से जेल में करेंगे मुलाकात…

SACHIN ON RAIPUR TOUR : छत्तीसगढ़ दौरे पर पायलट-सप्तगिरि-चंदन, विधायक देवेंद्र यादव से जेल में करेंगे मुलाकात…

SACHIN ON RAIPUR TOUR

रायपुर। छत्तीसगढ़ के भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के बाद से कांग्रेस बहुत ही अग्रेसिव मोड पर है। इसी के तहत राजस्थान के पूर्व डिप्टी CM और प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट भी आज (23 अगस्त, शुक्रवार) को प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। बता दे कि पायलट दोपहर लगभग 1 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। 3 बजे सचिन पायलट रायपुर जेल देवेंद्र यादव से मिलने जाएंगे।

READ MORE – sex workers protest : कोलकाता रेप-मर्डर केस में सोनागाछी की महिलाओं ने दुर्गा प्रतिमा के लिए मिट्टी देने से किया इनकार

मिली जानकारी के अनुसार पायलट एयरपोर्ट से सीधे सेंट्रल जेल जाकर कर देवेंद्र यादव से मिलेंगे। उसके बाद कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में वरिष्ठ नेताओं के साथ पायलट चर्चा भी करेंगे। वहीं 24 अगस्त को विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के खिलाफ कांग्रेस के प्रदर्शन में सचिन पायलट शामिल होंगे।

आप को बता दे, छत्तीसगढ़ कांग्रेस 24 अगस्त को देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदेशभर में छत्तीसगढ़ सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने की तैयारी में है। प्रदर्शन में पायलट भी शामिल हो सकते हैं। इससे पहले पायलट विधानसभा घेराव में भी शामिल हुए थे। कांग्रेस पार्टी देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के मुद्दे को पूरी तरह से भुनाने की तैयारी में है। 24 अगस्त के प्रदर्शन के बाद कांग्रेस जल्द ही आगे क्रमबद्ध तरीके से आंदोलन की प्लानिंग कर रही है।

READ MORE – Sheikh Hasina Passport : बांग्लादेश सरकार ने शेख हसीना को दिया झटके, राजनयिक पासपोर्ट किया गया रद्द, BNP ने की प्रत्यर्पण की मांग

Breaking News News and Politics राज्य खबर