Site icon AB News.Press

CG GHATARANI ACCIDENT : जतमई घटारानी घूमने गए पर्यटकों से भरी पिकअप दुर्घटनाग्रस्त, 1 महिला की मौत, अन्य 11 यात्री घायल

CG GHATARANI ACCIDENT

 

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना हो गया है। मिली जानकारी के मुताबिक जतमई घटारानी घूमने गए पर्यटकों से भरी पिकअप जिसका नंबर सीजी 25 H 5732 है, डिवाइडर से टकराकर पलट गई। जिसमे 11 लोग घायल हो गए, तो वही एक महिला की मौत हो गई।

घटना के बाद लोगो के बीच चीख पुकार मच गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह घटना सिमगा थाना क्षेत्र के ग्राम दरचुरा हाईवे मार्ग पर घटित हुई।

CG GHATARANI ACCIDENT

खबरों के मुताबिक सिमगा थाना क्षेत्र के करहुल गांव के 20 लोग सोमवार को जतमई घटारानी दर्शन करने गए हुए थे। दर्शन कर वापसी लौटते समय ग्राम दरचुरा हाईवे मार्ग पर रात करीब 12 बजे के आसपास पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर गई।

 

हादसे में कामिनी साहू उम्र 50 वर्ष करहुल गांव निवासी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बच्चे समेत 11 लोग घायल हो गए हैं। घ्याळो को उपचार के लिए स्थानीय लोगों की सूचना पर सिमगा पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच कर सिमगा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज अभी जारी है।

घायलों में 6 वर्ष की एक बच्ची, 4 महिलाएं, और 6 पुरुष शामिल हैं। सभी ग्राम करहुल के निवासी हैं। वही सिमगा पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

READ MORE – RAIPUR CRIME NEWS : छोटा पैकेट बड़ा धमाका, बीकॉम में पढ़ने वाले लड़के ने 06 राज्यों में किए 30 फ्रॉड, शेयर में रायपुर के डाक्टर से 3 करोड़ की ठगी

Exit mobile version