Site icon AB News.Press

Monsoon session of CG 2024 : 22 जुलाई से शुरू होगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का मानसून सत्र, सरकार को घेरने के लिए विपक्ष ने बनाई रणनीति, देखिये कौन किस पर होगा भारी

Monsoon session of CG 2024

रायपुर। साल 2020 के 28 अगस्त को कांग्रेस शासन में छत्तीसगढ़ की नई विधानसभा की नींव रखी गई थी। जिसमे सोनिया गांधी और राहुल गांधी वर्चुअली शामिल हुए थे। तब सरकार ने प्रदेश की पहली सांसद मिनी माता के नाम पर इसका नाम रखने का फैसला किया था। 2023 में भाजपा की सरकार बनने के बाद विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने इसके निर्माण की समीक्षा की। इस साल दिसंबर तक इसका इन्फ्रास्ट्रक्चर पूरा हो जाएगा और इंटीरियर का काम होगा। जिसके बाद PM नरेंद्र मोदी के हाथों विधानसभा का लोकार्पण किया जायेगा।

read more – SAWAN SOMVAR 2024 : आज सावन का के पहले सोमवार जलाभिषेक के लिए उमड़ेंगे श्रद्धालु, सुबह 4 बजे से खुले शिवालयों के द्वार

छत्तीसगढ़ में विधानसभा का मानसून सत्र आज सोमवार यानी 22 जुलाई से शुरू हो रहा है, जो अगले महीने 26 अगस्त तक चलेगा। राज्य विधानसभा के मानसून सत्र में कुल पांच बैठकें होंगी। वही इसे लेकर विपक्ष में बैठी कांग्रेस सरकार को घेरने की तैयारी में है तो वहीं दूसरी ओर सत्ता पक्ष ने विपक्ष के सवालों का मुंह तोड़ जवाब देने की रणनीति बनाई है।

Monsoon session of CG 2024

वही कांग्रेस का कहना है कि प्रदेश में कानून नाम की चीज नहीं है, स्वास्थ्य व्यवस्था भी लाचार हो चुकी है। कांग्रेस ने कहा कि वह बिगड़ती कानून व्यवस्था खासकर पिछले महीने बलौदाबाजार शहर में हुई हिंसा के विरोध में 24 जुलाई को राज्य विधानसभा का घेराव करेगी। जिससे मानसून सत्र के हंगामेदार रहने के आसार हैं।

वही पीसीसी चीफ दीपक बैज ने सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि विष्णुदेव साय सरकार के पिछले सात महीनों में राज्य की राजधानी में गोलीबारी की चार घटनाएं हुईं और अंतरराज्यीय गैंगस्टर छत्तीसगढ़ में अपने पैर पसार रहे हैं। बैज ने दावा किया कि राज्य में सात महीनों में बलात्कार के 300 मामले, सामूहिक बलात्कार की 80 घटनाएं और 200 से अधिक हत्याएं दर्ज की गईं।

Monsoon session of CG 2024

भाजपा आम आदमी की रक्षा करने में विफल रही है।’’ बैज ने कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार ने राज्य में कानून व्यवस्था की स्थिति को मजबूत किया था, जबकि भाजपा सरकार ने महज सात महीनों में इसे बर्बाद कर दिया है। बैज ने जानकारी देते हुए कहा कि भाजपा सरकार को नींद से जगाने के लिए कांग्रेस 24 जुलाई को राज्य विधानसभा का घेराव करेगी।

छत्तीसगढ़ के मानसून सत्र से पहले रविवार को कांग्रेस विधायक दल की बैठक रायपुर के होटल सेलिब्रेशन में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने की। इस बैठक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, कांग्रेस विधायक ओर सांसद सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल हुए। नए विधायकों को विधानसभा की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी भी दी गई है।

इस बीच रविवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि वे विपक्ष का धर्म निभा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 6 से 7 महीने में भाजपा सरकार ने बहुत सारे विकास कार्य किए हैं, जो कांग्रेस को दिखाई नहीं दे रहे हैं।

read more – REWA WOMENS BURY : एमपी के रीवा में लाड़ली बहनों के साथ दबंगों ने क्रूरता की सारी हदे की पार, महिलाओं को जिंदा दफनाने की कोशिश, देखिये हैवानियत का दिल दहला देने वाला वीडियो

Exit mobile version