Sawan Somvar 2024
रायपुर। आज सावन माह का पहला सोमवार है और सुबह से ही प्रदेश के कई जगहों में बारिश हो रही है। ऐसे में सावन के पहले सोमवार का महत्व और भी बढ़ जाता है। इस दिन व्रत का भी विशेष महत्व है। वही छत्तीसगढ़ के कई शिवालयों में भक्तों ने देर रात से ही महादेव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए लंबी लाइन लगा ली है। रायपुर के महादेव घाट स्थित हटकेश्वरनाथ मंदिर में विशेष पूजा रात 2 बजे से ही शुरू हो गई।
सावन सोमवार की सुबह 4 बजे हटकेश्वरनाथ मंदिर समेत कई प्रसिद्ध मंदिरों के द्वार खोल दिए गए है। रायपुर शहर के बूढ़ेश्वर मंदिर में भी सुबह 6 बजे आरती हुई यहां दोपहर में शिवजी को भोग लगाया जाएगा। वही प्रसिद्ध मंदिरों में सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम भी किए गए हैं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन में भगवान शिव और मां गौरी धरती पर आते हैं और भक्तों की भक्ति से प्रसन्न होकर उनपर अपनी कृपा बरसाते हैं। सावन में सोमवार व्रत का भी विवेश महत्व होता है। ऐसा कहा जाता हैं कि सावन सोमवार के दिन उपवास रखने और महादेव की आराधना करने से मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है। तो अगर आप भी सावन सोमवार का व्रत रखने वाले हैं तो जान लीजिए पूजा विधि, मंत्र और मुहूर्त के बारे में।
Sawan Somvar 2024
सावन सोमवार की पूजा विधि
- सबसे पहले सावन सोमवार के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद साफ वस्त्र धारण करें।
- सोमवार के दिन काले रंग का कपड़े बिल्कुल न पहनें।
- सावन सोमवार के दिनसफेद, हरा, केसरिया या लाल-पीला रंग पहनना सबसे ज्यादा शुभ माना जाता है।
- इसके बाद अब शिवलिंग पर जल या गंगाजल और कच्चा दूध चढ़ाएं।
- शिवलिंग पर बेलपत्र, भांग, धतूरा, शमी के पत्ते, फूल और सफेद या पीली चंदन अर्पित करें।
- इसके अलावा शिवलिंग पर चीनी, मिश्री, शहद, पंचामृत, सुपारी, फल और अन्य पूजा सामग्री अर्पित करें।
- शिव जी के सामने घी या तेल का दीपक जलाएं।
- फिर शिव चालीसा का पाठ करें।
- अब शिवजी की आरती करें।
- इसके बाद भगवान शिव का मंत्र जाप करें।
- भगवान शिव के साथ माता पार्वती की भी उपासना जरूर करें।
Sawan Somvar 2024
शिव पूजा के मंत्र
1. ओम नम: शिवाय
2. नागेन्द्रहाराय त्रिलोचनाय भस्माङ्गरागाय महेश्वराय।
नित्याय शुद्धाय दिगम्बराय तस्मै नकाराय नमः शिवाय।।
सावन सोमवार व्रत आर पूजा का महत्व
सावन सोमवार का व्रत सभी प्रकार के सुखों को देने वाला है। शिव जी की कृपा से व्यक्ति की मनोकामनाएं पूरी होती हैं। जिन लोगों के विवाह में कोई बाधा हो या देरी हो रही है तो उनको सावन सोमवार व्रत करना चाहिए। 16 सोमवार व्रत करने से जल्द विवाह के योग बनते हैं।
सावन सोमवार व्रत लिस्ट
- पहला सावन सोमवार व्रत- 22 जुलाई 2024
- दूसरा सावन सोमवार व्रत- 29 जुलाई 2024
- तीसरा सावन सोमवार व्रत- 5 अगस्त 2024
- चौथा सावन सोमवार व्रत- 12 अगस्त 2024
- पांचवां सावन सोमवार व्रत- 19 अगस्त 2024