Site icon AB News.Press

Sonakshi-Zaheer Wedding : लाल साड़ी, मांग में सिंदूर, बालों में गजरा लगाकर, सैंया जहीर के संग रिसेप्शन में सोना की निखरीं सोनाक्षी

Sonakshi-Zaheer Wedding

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल शादी के बंधन में बंध चुके हैं। कपल ने रविवार की दोपहर को स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत रजिस्टर्ड मैरिज की। जिसके बाद सोशल मीडिया पर कपल ने शादी की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें दोनों ही बेहद खूबसूरत नजर आ रहे हैं।

 

read more – ARVIND KEJRIWAL BAIL CONTROVERSY : दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, ED की अर्जी पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक

इस मौके पर सोनाक्षी और जहीर ने शादी पर अपना लुक काफी सिंपल रखा था। वहीं शादी की कानूनी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद मुंबई के लिंकिंग रोड पर स्थित आलीशान बैस्टियन रेस्टोरेंट में कपल ने रिसेप्शन रखा, जहां फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सेलिब्रिटीज शामिल हुए।

Sonakshi-Zaheer Wedding

न्यूलीवेड कपल ने वेडिंग रिसेप्शन में अपनी शानदार उपस्थिति दर्ज कराई। मांग में सिंदूर, बालों में गजरा और लाल जोड़े में जहीर की नई नवेली दुल्हनिया बेहद खूबसूरत लग रही थीं। सोशल मीडिया पर सोनाक्षी का ये लुक काफी वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर सोनाक्षी सिन्हा की ये तस्वीरें छाई हुई हैं। एक्ट्रेस की खूबसूरत साड़ी से ज्यादा उनके सिंदूर ने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा। वहीं हाथ में लगी उनकी मेहंदी और बालों में गजरे ने एक्ट्रेस की खूबसूरती पर चार चांद लगा दिए। तो वही दूल्हे राजा जहीर इकबाल व्हाइट कुर्ते औऱ पेंट में नजर आए।

अब सोशल मीडिया पर जहां कुछ फैंस कपल को शादी की बधाई दे रहे हैं तो वहीं कुछ फैंस को सोनाक्षी सिन्हा का करियर की चिंता सता रही है। इसके अलावा कई फैंस सोनाक्षी के सिंदूर लगाने पर सवाल खड़े कर रहे हैं। फैंस का कहना है कि अगर उन्होंने मुस्लिम से शादी की है तो सिंदूर लगाने का क्या मतलब है।

Exit mobile version