Site icon AB News.Press

CG BREAKING : दुर्ग के सेप्टिक टैंक में मिला युवक की सड़ी-गली शव, मृतक का नहीं हुआ शिनाख्त, क्षेत्र में मचा हड़कंप

CG BREAKING

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के नगपुरा चौकी के ग्राम खुरसुल में बांधा क्षेत्र में एक घर के सेप्टिक टैंक से अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गया है। यहां स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने शव को टैंक से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

read more – CG MONSOON UPDATE 2024 : मौसम विभाग ने आगामी चौबीस घंटों दी प्रदेश में गरज-चमक के साथ के साथ बारिश की चेतावनी, कुछ क्षेत्रों में लू चलने की संभावना

शव दो से तीन दिन पुरानी बताई जा रही है। फिलहाल मृत युवक की पहचान नहीं हो पाई है। मृतक की उम्र 28-30 साल के बीच बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

CG BREAKING

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, ग्राम खुरसुल के एक सूने घर की सेप्टिक टैंक में अज्ञात युवक की लाश मिली है। यह मकान भिलाई निवासी केदार कुमार पात्रो का बताया जा रहा है। ग्राम खुरसुल में उसका ढाई एकड़ का खेत है और वहां पर स्टोर रूम के लिए दो मंजिला मकान बनाया गया है।

जिसके सेप्टिक टैंक में युवक की लाश मिली है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्चुरी भिजवा दिया है। वहीं, उसकी शिनाख्ती के लिए प्रयास किया जा रहा है।

Exit mobile version