CG Monsoon Update
रायपुर। मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ में जल्द ही मानसून की एंट्री होने की संभावना जताई है। प्रदेश के कई जिलों में मौसम ने करवट ली। रायपुर, दुर्ग में जहां बादल छाए हुए हैं, वहीं मुंगेली और कोंडागांव में बारिश ने जमकर बारिश हुई। मुंगेली में प्री-मानसून ने दस्तक दे दी है। जिसके बाद लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। तो वहीं मौसम विभाग के द्वारा कुछ जिलों में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।

तो वहीं कोंडागांव में भी मूसलाधार बारिश के दौरान निर्माणाधीन प्राचीन राम मंदिर के गुंबद पर आकाशीय बिजली गिरी। हालांकि बिजली गिरने से मंदिर को कोई नुकसान नहीं हुआ है। वहीं मौसम विभाग का कहना है कि, बस्तर में प्री-मानसून की बारिश शुरू हो गई है। आने वाले 3 दिनों में यह बस्तर पहुंच सकता है।
CG Monsoon Update
इस वर्ष गर्मी ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। नौतपा में मुंगेली का तापमान 47.3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। मौसम विभाग के मुताबिक आगामी 13 जून तक मानसून छत्तीसगढ़ में बस्तर के रास्ते प्रवेश करेगा, जो कि हफ्तेभर में प्रदेश के सभी जिलों तक पहुंच जाएगा।

मौसम विभाग के मुताबिक, पेंड्रा, बिलासपुर, रायगढ़, मुंगेली, कोरबा, जांजगीर, रायपुर, बलौदा बाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासमुंद, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगांव, बस्तर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, कांकेर, बीजापुर और नारायणपुर जिले में हल्की बारिश होने की संभावना है।

