Chhattisgarh Chunav Result
रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा में जीत हासिल करने के बाद लोकसभा में फिर से भाजपा ने 10 सीटों में जीत हासिल की, तो वही कांग्रेस ने 1 सीट कोरबा में जीत हासिल की है। भाजपा ने 10 सीटें जीतकर 2019 के परिणाम को को भी पीछे छोड़ दिया है और प्रदेश के गांव-शहर में जश्न मनाया जा रहा है। आप को बता दे कि 2019 में कांग्रेस ने 2 सीट बस्तर और कोरबा में जीत हासिल की थी, लेकिन इस बार कांग्रेस के हाथ से बस्तर फिसल गया।

read more – RAJGARH BUS ACCIDENT : मध्यप्रदेश के राजगढ़ में यात्रियों से भरी बस पुल से पलटी, 3 लोगो की मौत, कई घायल
Chhattisgarh Chunav Result
यहां से कोंटा विधायक कवासी लखमा को हार का सामना करना पड़ा है। पिछली बार इस सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी दीपक बैज जीते थे। वहीं राजनांदगांव से भी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 44 हजार से ज्यादा वोटों से हार का सामना करना पड़ा हैं।
छत्तीसगढ़ में कोरबा एक मात्र सीट फिर से कांग्रेस के हाथ आई है। यहां से सांसद ज्योत्सना महंत ने बीजेपी प्रत्याशी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय को भारी मतों से हरा कर एक बार फिर से जीत हासिल कर अपना परचम लहराया। ज्योत्सना प्रदेश के कांग्रेस नेता व नेता प्रतिपक्ष डा. चरणदास महंत की पत्नी हैं। वह दूसरी बार लोकसभा सदस्य निर्वाचित हुई हैं। वहीं बस्तर लोकसभा क्षेत्र में भाजपा ने अपनी खोई हुई सीट पर वापसी की है।

आप को बता दे कि प्रदेश में 41 हजार 477 मतपत्रों की होगी गिनती हो चुकी है। इस बार छत्तीसगढ़ में 72.8 प्रतिशत मतदान हुआ था। राज्य की 11 सीटों के लिए 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और सात मई को मतदान हुआ था। मतगणना राज्य के 33 जिला मुख्यालयों में एक-एक केंद्र पर हुई। छत्तीसगढ़ में मतगणना के लिए 94 हॉल तय किए गए थे। जहां मतों गणना विधानसभावार की हुई।
देखिये कहां कितने वोट से प्रत्याशी को मिली जीत
- कोरबा लोकसभा – कांग्रेस प्रत्याशी ज्योत्सना महंत 40 हजार से ज्यादा वोट से जीते
- रायपुर लोकसभा – भाजपा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल 575285 वोटों से जीते
- दुर्ग लोकसभा – भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल 438226 वोटों से जीते
- सरगुजा लोकसभा – भाजपा प्रत्याशी चिंतामणी महाराज 64822 वोटों से जीते
- राजनांदगांव लोकसभा – भाजपा प्रत्याशी संतोष पांडेय 44 हजार वोटों से जीते
- बिलासपुर लोकसभा – भाजपा प्रत्याशी तोखन साहू एक लाख से ज्यादा वोटों से जीते
- जांजगीर चांपा लोकसभा – भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े 60000 वोटों से जीतीं
- बस्तर लोकसभा – भाजपा प्रत्याशी महेश कश्यप 55245 वोटों से जीते
- कांकेर लोकसभा – भाजपा प्रत्याशी भोजराज नाग 1974 वोटों से जीते
- महासमुंद लोकसभा – भाजपा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी 1,45,456 वोटों से जीतीं
- रायगढ़ लोकसभा – भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया 2,40,391 वोट से जीते

