Site icon AB News.Press

Chhattisgarh Chunav Result : छत्तीसगढ़ में फिर एक बार सीटों 10 पर बीजेपी की जीत, कांग्रेस के खाते में सिर्फ 1 सीट, देखिये किस प्रत्याशी की मिले कितने वोट

Chhattisgarh Chunav Result

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा में जीत हासिल करने के बाद लोकसभा में फिर से भाजपा ने 10 सीटों में जीत हासिल की, तो वही कांग्रेस ने 1 सीट कोरबा में जीत हासिल की है। भाजपा ने 10 सीटें जीतकर 2019 के परिणाम को को भी पीछे छोड़ दिया है और प्रदेश के गांव-शहर में जश्न मनाया जा रहा है। आप को बता दे कि 2019 में कांग्रेस ने 2 सीट बस्तर और कोरबा में जीत हासिल की थी, लेकिन इस बार कांग्रेस के हाथ से बस्तर फिसल गया।

read more – RAJGARH BUS ACCIDENT : मध्यप्रदेश के राजगढ़ में यात्रियों से भरी बस पुल से पलटी, 3 लोगो की मौत, कई घायल

Chhattisgarh Chunav Result

यहां से कोंटा विधायक कवासी लखमा को हार का सामना करना पड़ा है। पिछली बार इस सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी दीपक बैज जीते थे। वहीं राजनांदगांव से भी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 44 हजार से ज्यादा वोटों से हार का सामना करना पड़ा हैं।

छत्तीसगढ़ में कोरबा एक मात्र सीट फिर से कांग्रेस के हाथ आई है। यहां से सांसद ज्योत्सना महंत ने बीजेपी प्रत्याशी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडेय को भारी मतों से हरा कर एक बार फिर से जीत हासिल कर अपना परचम लहराया। ज्योत्सना प्रदेश के कांग्रेस नेता व नेता प्रतिपक्ष डा. चरणदास महंत की पत्नी हैं। वह दूसरी बार लोकसभा सदस्य निर्वाचित हुई हैं। वहीं बस्तर लोकसभा क्षेत्र में भाजपा ने अपनी खोई हुई सीट पर वापसी की है।

आप को बता दे कि प्रदेश में 41 हजार 477 मतपत्रों की होगी गिनती हो चुकी है। इस बार छत्तीसगढ़ में 72.8 प्रतिशत मतदान हुआ था। राज्य की 11 सीटों के लिए 19 अप्रैल, 26 अप्रैल और सात मई को मतदान हुआ था। मतगणना राज्य के 33 जिला मुख्यालयों में एक-एक केंद्र पर हुई। छत्तीसगढ़ में मतगणना के लिए 94 हॉल तय किए गए थे। जहां मतों गणना विधानसभावार की हुई।

देखिये कहां कितने वोट से प्रत्याशी को मिली जीत

read more – CG WEATHER UPDATE : राजधानी सहित इन जिलों में अगले 3 घंटे में अंधड़-बारिश होने की संभावना, गरज-चमक के साथ पड़ सकती हैं बौछारें

Exit mobile version