Urs of Baba of Teen Mazar Naka
रायपुर. हजरत सैय्यद चांद शाह वली रहमतुल्लाह अलैह तीन मजार नाके वाले बाबा का उर्स पाक हर साल की तरह इस साल भी 26,27 और 28 मई को बड़े ही शानों शौकत से मनाया जाएगा।
रविवार को शाम 4 बजे असर की नमाज के बाद आस्ताने से संदल चादर निकाली जाएगी जो शहर का होते हुए मजार शरीफ पहुंचेगी। इसके बाद नमाज मगरिब चादर पोशी की रस्म अदा की जाएगी। दुआ खैर के बाद तबरुक तकसीम किया जाएगा।
रविवार को ही नमाज ईशा इमरान अशरफी साहब और सैयद अशरफ अशरफी साहब (विद्या नगर) की तकरीर होगी। मजार के खादिम जनाब शेख रहीम , शेख शमीम और शेख निजाम ने एक विज्ञप्ति में बताया है कि 27 मई सोमवार को मगरिब की नमाज के बाद न्याल बंधुओं की कव्वाली और समा महफिल का प्रोग्राम रखा गया है।
इसी तरह मजार में 28 मई मंगलवार को सुबह 10 बजे कुल की फातिहा होगी। जिसमे दुआ खैर की जाएगी। उसके बाद आस्ताने में लंगर का एहतमाम किया गया है।
