Site icon AB News.Press

Shamli News : शामली में दो बच्चियों को नहाते समय करंट लगने से हुई दर्दनाक मौत, परिवार में छाया मातम

Shamli News

शामली। शामली जिले के झिंझाना क्षेत्र में नहाते समय करंट की लगने से सगी दो बहनों की मौत हो गई। यह घटना उस वक्त हुई जब दोनों बहनें सबमर्सिबल पर नहा रही थी और तभी बिजली का तार टूटकर गिरने से यह हादसा हुआ। दो बच्चियों की एक साथ मौत से परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, गांव में भी मातम पसर गया।

READ MORE – DRAUPADI MURMU : रायपुर के AIIMS के द्वितीय दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, 509 छात्रों को दी जाएंगी डिग्री

Shamli News

खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक शैखामैदान मोहल्ले में रहने वाले कपड़ा व्यवसायी उस्मान कुरैशी की दो पुत्रियां जिया (8) व नबिया (6) घर के अंदर सबमर्सिबल पर नहा रहीं थीं। तभी नहाते समय अचानक दरवाजे की ऊपर लगा तार टूटकर दरवाजे पर गिर गया। जिसके बाद दरवाजे में करंट आ गया।

वहीं, नहाते समय दरवाजे पर हाथ लगने से दोनों बहनों की करंट लगने से मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना आग की तरह पूरे गांव में फैल गई। आनन् फानन में परिजन दोनों बच्चियों को लेकर पास ही स्थित निजी अस्पताल में गए। जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

READ MORE – MOLESTATION OF FEMALE DOCTOR : ऋषिकेश AIIMS में महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ के मामले में इमरजेंसी वार्ड में चारों तरफ लेटे मरीजों के बीच में घुसी पुलिस जीप, वायरल हुआ वीडियो

Exit mobile version