Site icon AB News.Press

Manendragarh Crime News : मनेन्द्रगढ़ में फॉरेस्ट डिपो के पास मिला पत्रकार का खून से सना शव, जांच में जुटी पुलिस

Manendragarh Crime News

मनेन्द्रगढ़। मनेंद्रगढ़ के चनवारीडांड क्षेत्र के मौहारीपारा ग्राउंड के पास ही पत्रकार का शव खून से लथपथ शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गया है। ग्रामीणों ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। अहमद 40 वर्ष अपनी तीन साल की बेटी और पत्नी के साथ पिछले एक महीने से किराये के मकान में रहता था।

read more – AMIT SHAH VISIT JHARKHAND : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दो दिवसीय झारखण्ड दौरा, रांची और बोकारो में करेंगे धुँवाधार चुनावी दौरा, 19 मई को पीएम मोदी का झारखण्ड दौरा

मंगलवार की सुबह 7 बजे चनवारीडांड़ के मौहारीपारा ग्राउंड में घर से करीब 200 मीटर दूर उसकी खून से लथपथ लाश मिली। घटना की सूचना मिलने के बाद मनेंद्रगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और अंबिकापुर फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा ले रही है आशंका है कि घर में ही युवक की हत्या कर शव को फेंक दिया गया है।

Manendragarh Crime News

खबरों जानकारी के मुताबिक युवक के सिर में गहरे चोट के निशान मिले हैं। बताया जा रहा है कि युवक के मोबाइल पर मंगलवार की सुबह 2-3 कॉल आए थे, इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस को मृतक के घर के बाहर खून से सना गमछा भी मिला है।

इससे आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या घर में या घर के आस-पास कर शव को 200 मीटर दूर ग्राउंड में फेंका गया होगा। सूचना पर फॉरेंसिक एक्सपर्ट व डॉग स्क्वायड की टीम मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर विवेचना शुरु कर दी है।

read more – DRY DAYS ALERT : छत्तीसगढ़ में दो दिन बंद रहेगी सभी मदिरा दुकानें, आदेश हुआ जारी, जानिए क्या है वजह

Exit mobile version