Site icon AB News.Press

Narayanpur Murder : छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में कांग्रेस नेता विक्रम बैस की गोली मारकर हत्या, अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने दिया खूनी वारदात को अंजाम, इलाके में दहशत का माहौल

Narayanpur Murder

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में कांग्रेस नेता विक्रम बैस की गोली मारकर हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। अज्ञात लोगों ने नारायणपुर बखरुपारा के बीच मोहल्ले में उन्हें 3 गोलियां मारी, जिससे विक्रम बैस की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारे वहां से भाग निकले।

read more – TEACHER BURNT ALIVE : चलती कार में भीषण आग लगने से जिंदा जला शिक्षक, भागने तक का नही मिल सका मौका

यह नक्सल घटना है या आपसी रंजिश में हुई वारदात है, ये पुलिस की जांच के बाद ही साफ होगा। घटना नारायणपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार रात विक्रम बैस जिला मुख्यालय के बखरूपारा स्थित अपने घर के बाहर टहलने के लिए निकले थे।

Narayanpur Murder

इसी बीच अचानक कुछ हमलावर बाइक से आ धमके। उन्होंने विक्रम पर एक के बाद एक लगातार 3 गोलियां दागीं। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। विक्रम बैस ब्लाक कांग्रेस उपाध्यक्ष के पद पर थे।

गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकले। उन्होंने देखा कि विक्रम बैस खून से लथपथ जमीन पर पड़े हैं। इसके बाद फौरन उन्हें जिला अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बीच बस्ती हुई इस वारदात के बाद लोगों में काफी दहशत का माहौल है।

read more – MUMBAI GHATKOPAR HOARDING COLLAPSE : घाटकोपर में तूफानी बवंडर का कहर, बिना परमिशन के लगे 15 हजार वर्ग फीट होर्डिंग गिरने से 14 लोगो की मौत, 74 घायल, सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान

Exit mobile version