Constable Shoots Himself : रायगढ़ में एसपी बंगले के आरक्षकने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर

Constable Shoots Himself : रायगढ़ में एसपी बंगले के आरक्षकने खुद को मारी गोली, हालत गंभीर

Constable Shoots Himself

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र में एक बड़ी घटना सामने आ रही है। शहर के इंदिरा नगर में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ एक पुलिसकर्मी के आरक्षक बेटे ने आत्महत्या का कदम उठाते हुए खुद को गोली मर ली। जिसे तत्काल उपचार के लिए हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है जहां उसकी हालत गंभीर भी हुई है। जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल आरक्षक को अस्पताल ले जाया गया। कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

READ MORE – COUPLE ROMANCE ON SPORTS BIKE : चलती बाइक पर प्रेमी जोड़े को रोमांस भरे स्टंट करना पड़ा महंगा, एसपी ने लगाई फटकार

Constable Shoots Himself

मिली जानकारी के मुताबिक आरक्षक का नाम सन्नी मलाकार बताया जा रहा है, जो इंदिरा नगर में वार्ड क्रमांक 9 के रियापारा में निवासरत है। खबरों से मिली जानकारी के अनुसार आरक्षक वैवाहिक जीवन में चल रही खटपट से परेशान था, शनिवार देर रात ड्यूटी कर सुबह घर लौटा था और तभी उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।

आरक्षक का इलाज रायगढ़ के बालाजी मेट्रो अस्पताल में चल रहा है। सिपाही ने किन कारणों से खुद को मारी गोली अब इसकी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। आरक्षक सन्नी के पिता त्रिलोचन मालाकार एसपी ऑफिस रायगढ़ में पदस्थ है।

Breaking News News and Politics राज्य खबर