Site icon AB News.Press

Abdu Rozik Engaged : बिग बॉस फेम सिंगर अब्दु रोजिक ने की सगाई, दिखाई मंगेतर की झलक

Abdu Rozik Engaged

टीवी के रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 16’ से हर किसी का दिल जीतने वाले अब्दु रोजिक पूरे भारत की पसंद बन गए हैं। वहीं अब 20 साल के अब्दु रोजिक को उनकी लव ऑफ लाइफ मिल गई है, कुछ दिनों पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर फैंस को गुड न्यूज देते हुए ये खुलासा किया था कि वह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं।

इसके साथ ही दुनिया के सबसे छोटे सिंगर अब्दु ने अपनी होने वाली दुल्हन के लिए जो हीरे की अंगूठी की खरीदी थी उसकी भी झलक दिखाई थी। वहीं अब हाल ही में अब्दु रोजिक ने सगाई कर ली है, जिसकी तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है।

READ MORE – ADANI GROUP : छत्तीसगढ़ के पूर्व CM रमन सिंह के प्रमुख सचिव रहे अमन सिंह बने अडानी ग्रुप के प्रेसिडेंट ऑफ स्ट्रेटजी

अब्दु रोजिक ने अपनी सगाई की दो तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में वह हाथ में दिल के शेप की हीरे की अंगूठी लिए अपनी होने वाली दुल्हन को प्यार से निहारते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी तस्वीर में अब्दु को अपनी मंगेतर को अंगूठी पहनेता हुए देखा जा सकता है। हालांकि इस दौरान अब्दु रोजिक ने अपनी होने वाली दुल्हन का चेहरा फैंस को नहीं दिखाया है।

Abdu Rozik Engaged

लेकिन इस तस्वीर में उनकी एक झलक देखने को मिल रही है, जिसमें वह सफेद बुर्के में नजर आ रही हैं। अब्दु ने अपनी सगाई की तस्वीरों के साथ कैप्शन में लिखा है- अल्हम्दुलिल्लाह। इसके साथ ही अब्दु ने अपनी सगाई की डेट भी रिवील की है। उन्होंने बताया कि उनकी सगाई इस साल 24 अप्रैल को हुई थी, हालांकि उन्होंने इसका खुलासा अब किया है।

बता दें कि अब्दु रोजिक 7 जुलाई को शादी करने वाले हैं। इस बात की जानकारी खुद सिंगर ने अपने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए दी थी।बता दें कि सलमान खान के फेवरेट कंटेस्टेंट्स में से एक अब्दु रोजिक की होने वाली पत्नी शारजाह की हैं। अब्दु रोजिक 19 साल की अमीराती लड़की से शादी करने जा रहे हैं।

READ MORE – BRIJ BHUSHAN SHARAN SINGH : महिला पहलवानों के यौन शोषण मामले में बृजभूषण शरण सिंह को लगा बड़ा झटका, यौन शोषण मामले में कोर्ट ने तय किए आरोप

Exit mobile version