Site icon AB News.Press

Indian Navy : भारतीय नौसेना पहुंची हूतियों के हमले वाले जहाज पर, 22 भारतीयों समेत 30 क्रू मेंबर सेफ, जानिए क्या है पूरा मामला

Indian Navy

हूती विद्रोहियों के मिसाइल हमले के बाद शिकार हुए जहाज MV अंड्रोमेडा स्टार पर रविवार (28 अप्रैल) को भारतीय नौसेना पहुंची। नौकी त्वरित जवाबी कार्रवाई के चलते 22 भारतीयों समेत 30 क्रू सदस्यों की बचा ली गयी। अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक जहाज एमवी एंड्रोमेडा स्टार पर कच्चा तेल था, जिस पर 26 अप्रैल को हूती विद्रोहियों ने मिसाइल हमला कर दिया। नौसेना ने बताया कि जहाज पर मौजूद 22 भारतीयों समेत 30 लोगों का क्रू सेफ है।

read more – VIDEO VIRAL : 4 लड़कियों ने नोएडा की सड़क को बनाया दंगल का अखाड़ा, पुलिस ने की कार्रवाई

दो दिन पहले 26 अप्रैल को भारत आ रहे इस जहाज पर लाल सागर में मिसाइल अटैक हुआ था। इसकी जिम्मेदारी यमन के हूती विद्रोहियों ने ली थी। इस दौरान हूतियों ने कई मिसाइलें दागीं थी। पहले हमले में दागी गई मिसाइलें जहाज पर न गिरकर उसके नजदीक समुद्र में गिरीं थी। दूसरे हमले में जहाज को नुकसान पहुंचा था।

Indian Navy

लाल सागर में जहाज पर हमला कई दिनों की शांति के बाद अचानक हुआ था। इससे पहले इजराइल के साथ तनाव के बीच ईरान ने भारत आ रहे एक जहाज को होर्मुज पास से कब्जे में ले लिया था। ईरान ने कहा था कि वे बिना मंजूरी उनकी समुद्री सीमा में घुसा था। जहाज के क्रू मेंबर्स में 17 भारतीय और 2 पाकिस्तानी भी थे।

इजराइल-हमास जंग के बीच फिलिस्तीनियों के समर्थन में हूती विद्रोही लगातार लाल सागर में जहाजों पर हमला कर रहे हैं। इसकी वजह से कई जहाज अपना रास्ता भी बदल रहे हैं। हूतियों के हमलों के जवाब में अमेरिका और ब्रिटेन ने मिलकर अब तक 4 बार यमन में हूतियों के ठिकानों पर एयरस्ट्राइक की है। अमेरिकी मीडिया ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, लाल सागर में लगातार हो रहे हूतियों के हमलों के कारण अंतरराष्ट्रीय ट्रेड पर गंभीर असर पड़ रहा है।

read more – BEMETARA ROAD ACCIDENT : बेमेतरा में देर रात सड़क किनारे खड़ी गाड़ी को पिकअप ने मारी टक्कर, दर्दनाक हादसे में 8 लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल

Exit mobile version