AB News

Video Viral : 4 लड़कियों ने नोएडा की सड़क को बनाया दंगल का अखाड़ा, पुलिस ने की कार्रवाई

Video Viral

नोएडा। सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रही है। नोएडा में रहने वाली चार लड़कियों के दो गुटों के बीच रील पर कमेंट को लेकर सड़क को ही लड़ाई का अखाड़ा बनाकर जमकर मारपीट करने लगी। इस मारपीट का वीडियो जब पुलिस को मिला तो एक्शन की प्रक्रिया शुरू की गई।

 

read more – AMBIKAPUR NEWS : स्कूटी की बैटरी फटने से मकान में लगी भीषण आग, 50 लाख का सामान जलकर खाक

पुलिस ने चारों लड़कियों को थाने में बुलाकर पूछताछ की। पूछताछ में लड़कियों ने बताया कि वह सभी नाबालिग है। इसके बाद पुलिस ने चेतावनी देते हुए सभी को छोड़ दिया है। लड़कियों ने पुलिस को बताया कि अभी उनकी उम्र 18 से कम है।

Video Viral

खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक यह मामला 27 अप्रैल का है। दोपहर के समय चार लड़कियां एक दूसरे से लड़ रही थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया के जरिए सामने आया था। पुलिस ने तत्काल वीडियो की जांच की और लड़कियों की पहचान कर लड़कियों को थाने बुलाकर पूछताछ की।

जिसके बाद पुलिस ने सभी लड़कियों को चेतावनी देते हुए आगे ऐसी गलती न करने के लिए कहा है। उसके बाद पुलिस ने चारों लड़कियों के माता-पिता को बुलाया और सकुशल उनको सौंप दिया। नाबालिग होने के बाद बच्चों को चेतावनी देते हुए छोड़ दिया जाता है।

Exit mobile version