Site icon AB News.Press

Congress Loksabha Election Campaign 2024 : जांजगीर-चांपा में मल्लिकार्जुन, बिलासपुर में राहुल की चुनावी सभा, जनसभा को करेंगे संबोधित

Congress Loksabha Election Campaign 2024

लोकसभा चुनाव 2024 के तीसरे चरण के चुनाव प्रचार के लिए कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जल्द ही छत्तीसगढ़ का दौरा कर जनसभा को संबोधित करेंगे। 30 अप्रैल को खड़गे और 29 अप्रैल को राहुल गांधी की चुनावी सभा होनी है।

जानकारी के मुताबिक मल्लिकार्जुन खड़गे 30 अप्रैल को जांजगीर लोकसभा सीट पर चुनावी सभा लेंगे। इस सीट से कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री शिव डहरिया प्रत्याशी बनाया हैं। जातिगत समीकरणों को देखते हुए विधानसभा चुनावों में भी खड़गे ने इन्हीं क्षेत्रों में कई दौरे किए थे।

READ MORE – CG LS 2ND PHASE VOTING : छत्तीसगढ़ की 3 सीटों पर मतदान जारी, राजनांदगांव में कांटे की टक्कर, सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम…महासमुंद में मतदाताओं ने किया चुनाव का बहिष्कार

इसके बाद 29 अप्रैल को राहुल गांधी बिलासपुर के सकरी में चुनावी सभा लेेंगे। यहां से युवा नेता और विधायक देवेंद्र यादव को कांग्रेस पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है। देवेंद्र यादव राहुल की भारत जोड़ो यात्रा और भारत न्याय यात्रा दोनों में ही शामिल रहे हैं। प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट भी 27 और 28 अप्रैल को तीन सभाएं लेंगे।

Exit mobile version