Malaysia Navy helicopters collide
मलेशिया में नेवल बेस के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ है। दरअसल, मई में होने वाले समारोह के लिए रिहर्सल कर रहे रॉयल मलेशिया नौ सेना के दो हेलिकॉप्टर हवा में टकरा गए।
इस दुर्घटना में 10 लोगों की मौत हो गई। रॉयल मलेशियन नेवी परेड की रिहर्सल के दौरान यह दर्दनाक घटना घटित हुई। दुर्घटना में मारे गए सभी लोग नेवी के क्रू मेंबर्स थे। हादसे में दोनों मिलिट्री हेलीकॉप्टर आसमान में ही आपस में टकरा गए।
Malaysia Navy helicopters collide
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह हादसा मंगलवार सुबह 9.30 बजे पेराक में लुमुट नेवल बेस पर हुआ। एक हेलिकॉप्टर का रोटर दूसरे हेलिकॉप्टर से टकरा गया जिसके चलते यह दुर्घटना हुई।
इसमें एक हेलिकॉप्टर रनिंग ट्रैक पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वहीं, दूसरा पास के एक स्विमिंग पूल में क्रैश हो गया। सभी शवों को लुमुट आर्मी बेस के अस्पताल भेजा गया है, जहां इनकी पहचान की जाएगी।

