Zomato Hikes Platform Fee : ग्राहकों को लगा झटका, फ़ूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो से खाना मंगाना पड़ेगा महंगा, 25 प्रतिशत बढ़ाया प्लेटफॉर्म चार्ज

Zomato Hikes Platform Fee : ग्राहकों को लगा झटका, फ़ूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो से खाना मंगाना पड़ेगा महंगा, 25 प्रतिशत बढ़ाया प्लेटफॉर्म चार्ज

Zomato Hikes Platform Fee

ऑनलाइन खाना मंगाने के शौकीन लोगो को ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो (Zomato) ने अपनी प्लेटफॉर्म फीस में बढ़ा कर झटका दे दिया है। मिली जानकारी के मुताबिक, जोमैटो ने अपनी फीस 25 फीसदी बढ़ाकर प्रति ऑर्डर 5 रुपये कर दी है।

 

इसका मतलब यह है की अब हर आर्डर पर आपको 5 रुपये ज्यादा देने होंगे। इसके अलावा कंपनी ने अपनी इंटरसिटी लेजेंड्स सर्विस को भी बंद कर दिया है। जोमैटो ने यह फैसले मार्च तिमाही के नतीजे आने के पहले लिए हैं।

जोमैटो ने अगस्त, 2023 में 2 रुपये से अपनी प्लेटफॉर्म फीस की शुरुआत की। इसके बाद कंपनी ने प्लेटफॉर्म फीस को 3 रुपये किया और 1 जनवरी को इसे बढ़ाकर 4 रुपये कर दिया गया। इसके बाद जोमैटो ने 31 दिसंबर को फीस को अस्थायी रूप से 9 रुपये भी किया।

read more – AFSPA CHANGES UPDATE : जम्मू-कश्मीर में चुनाव के बाद 3 बड़े बदलाव की तैयारी, AFSPA हटने के बाद पुलिस संभालेगी राज्य

Zomato Hikes Platform Fee

और अब हर ऑर्डर पर ग्राहकों को 5 रुपये एक्स्ट्रा फीस देना होगा। जनवरी में फीस बढ़ने के बाद जोमैटो के शेयरों में उछाल आया था। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक बढ़ी हुई प्लेटफॉर्म फीस के चलते अब डिलीवरी चार्ज पर लगने वाला जीएसटी भी बढ़ जाएगा।

जोमैटो के फाउंडर और सीईओ दीपिंदर गोयल ने बताया कि यह दस्ता पार्टी जैसे इवेंट में एक साथ अधिकतम 50 लोगों का खाना डिलीवर करेगा। इससे ग्राहकों को बड़ा ऑर्डर देने में सहूलियत होगी। जोमैटो अभी अपने इस फ्लीट में टेंपरेचर कंट्रोल जैसी कई सुविधाएं जोड़कर और बेहतर बनाएगा।

दिसंबर तिमाही में जोमैटो का रेवेन्यू 30 फीसदी बढ़कर 2,025 करोड़ रुपये का था। साथ ही ब्लिंकिट का रेवेन्यू भी दोगुना होकर 644 करोड़ रुपये हो गया है। यही वजह है कि जोमैटो का शेयर लगातार उछल रहा है। जोमैटो को एक साल पहले 347 करोड़ रुपये का शुद्ध नुकसान हुआ था लेकिन, दिसंबर तिमाही में उसे 138 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था।

read more – HAMAR HOSPITAL : हमर अस्पताल के बाहर खड़ी 108 की एम्बुलेंस में आग लगने से परिसर में मची हड़कंप

Breaking News Business National News and Politics