Malaysia Navy helicopters collide : मलेशिया में सेना के 2 हेलिकॉप्टर के परेड रिहर्सल के दौरान हवा में टकराने से 10 क्रू मेंबर्स की मौत, देखिए वीडियो

Malaysia Navy helicopters collide : मलेशिया में सेना के 2 हेलिकॉप्टर के परेड रिहर्सल के दौरान हवा में टकराने से 10 क्रू मेंबर्स की मौत, देखिए वीडियो

Malaysia Navy helicopters collide

मलेशिया में नेवल बेस के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ है। दरअसल, मई में होने वाले समारोह के लिए रिहर्सल कर रहे रॉयल मलेशिया नौ सेना के दो हेलिकॉप्टर हवा में टकरा गए।

read more – ZOMATO HIKES PLATFORM FEE : ग्राहकों को लगा झटका, फ़ूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो से खाना मंगाना पड़ेगा महंगा, 25 प्रतिशत बढ़ाया प्लेटफॉर्म चार्ज

इस दुर्घटना में 10 लोगों की मौत हो गई। रॉयल मलेशियन नेवी परेड की रिहर्सल के दौरान यह दर्दनाक घटना घटित हुई। दुर्घटना में मारे गए सभी लोग नेवी के क्रू मेंबर्स थे। हादसे में दोनों मिलिट्री हेलीकॉप्टर आसमान में ही आपस में टकरा गए।

Malaysia Navy helicopters collide

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक यह हादसा मंगलवार सुबह 9.30 बजे पेराक में लुमुट नेवल बेस पर हुआ। एक हेलिकॉप्टर का रोटर दूसरे हेलिकॉप्टर से टकरा गया जिसके चलते यह दुर्घटना हुई।

read more – AFSPA CHANGES UPDATE : जम्मू-कश्मीर में चुनाव के बाद 3 बड़े बदलाव की तैयारी, AFSPA हटने के बाद पुलिस संभालेगी राज्य

इसमें एक हेलिकॉप्टर रनिंग ट्रैक पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वहीं, दूसरा पास के एक स्विमिंग पूल में क्रैश हो गया। सभी शवों को लुमुट आर्मी बेस के अस्पताल भेजा गया है, जहां इनकी पहचान की जाएगी।

Breaking News International News and Politics