Site icon AB News.Press

IMD Weather Forecast : लोकसभा चुनाव पर भीषण गर्मी और हीटवेव का साया, जानिए IMD का क्या है अनुमान

IMD Weather Forecast

नई दिल्ली। देश भर में आगामी लोकसभा चुनाव महोत्सव में 19 अप्रैल से एक जून तक सात चरणों में मतदान होना है। इस बीच देश के अधिकांश हिस्सों में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। अप्रैल के शुरुआत में ही तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। इससे लू का खतरा भी बढ़ गया है।

लोगों को भीषण गर्मी में मतदान करना होगा। भारत मौसम व‍िज्ञान व‍िभाग (IMD) की ओर से कई राज्‍यों खासकर दक्ष‍िण भारत के राज्‍यों में जहां लू के थपेड़े झेलने पड़ सकते हैं। वहीं, देश के कई राज्‍यों में हल्‍की और मध्‍यम बार‍िश होने की संभावना भी जताई गई है।

READ MORE – MOZAMBIQUE BOAT SANK : मोजाम्बीक में नाव डूबने से हुआ बड़ा हादसा, 91 की मौत के साथ कई हुए लापता, हैजा से बचने के लिए कर रहे थे पलायन

IMD Weather Forecast

लू से बचने की योजना बनाने का निर्देश
लोकसभा चुनावी महोत्सव में मतदान के बीच लोगों को लू से भी बचाना बेहद जरूरी है। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने एक समीक्षा बैठक लेकर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लू से बचने की योजना बनाने का निर्देश दिया। इस बैठक में उन्होंने कहा कि अप्रैल की शुरुआत से ही देश के कई हिस्सों में तापमान बढ़ गया है। इससे लू का खतरा बढ़ गया है।

20 दिन इन राज्यों में चलेगी लू
IMD से मिली जानकारी के मुताबिक इस बार सामान्य से अधिक गर्मी पड़ने वाली है। अप्रैल महीने में 20 दिन लू राजस्थान, कर्नाटक, गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में चलेगी। उत्तर प्रदेश में पछुआ हवा ने भी गर्मी बढ़ा दी है। उधर, झारखंड में चार, पांच और छह अप्रैल को लू का असर देखने को मिल सकता है।

IMD Weather Forecast

मतदाताओं के लिए मौसम बड़ी चुनौती
7 मई से लेकर 1 जून के बीच में लोकसभा चुनाव होना हैं। 7 मई को असम, बिहार, छत्तीसगढ़, गोवा, गुजरात, कर्नाटक, मध्‍यप्रदेश, महाराष्‍ट्र, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, दमन दीव एंड नागर हवेली, जम्‍मू-कश्‍मीर में तीसरे चरण के लिए चुनाव होना हैं। वहीं, 13 मई को चौथे चरण, 20 मई को पांचवें चरण के लिए चुनाव होना हैं।

25 मई को छठे चरण और 1 जून को सातवें चरण के लिए चुनाव होना हैं। लेकिन इस दौरान राजनीतिक सरगर्मी के साथ अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी होने की भी संभावना है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक 7 मई से लेकर 1 जून के बीच 20 साल में पहली बार भीषण गर्मी का लोगों को सामना करना पड़ सकता है। यह वह अवधि रहेगा जब 18वीं लोकसभा के लिए 65 प्रतिशत यानी 352 सीटों के लिए देश भर में मतदान होना है।

READ MORE – GUJARAT UNIVERSITY HOSTEL : गुजरात यूनिवर्सिटी में नमाज पढ़ने को लेकर हुआ विवाद, 7 अफगानी छात्रों को हॉस्टल रूम छोड़ने को कहा, जानिए क्या है पूरा मामला

 

 

 

 

Exit mobile version