AB News

Mozambique Boat Sank : मोजाम्बीक में नाव डूबने से हुआ बड़ा हादसा, 91 की मौत के साथ कई हुए लापता, हैजा से बचने के लिए कर रहे थे पलायन

Mozambique Boat Sank

ईस्ट अफ्रीकी के मोजाम्बीक में रविवार देर रात एक नाव के समुद्र में डूबने से 91 लोगों की मौत हो गई। इनमें कई बच्चे भी शामिल हैं। नाव पर 130 लोग सवार थे, जो इसकी क्षमता से अधिक थे। इनमे 5 लोगों को बचाया जा सका, जबकि कई अभी तक लापता हैं। मृतकों का संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

 

READ MORE – MOUNI ROY TRANSFORMATION : 17 साल पहले कुछ ऐसी दिखती थीं मौनी रॉय, फैंस को नहीं हुआ यकीन

खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक नाव पर सवार लोग मोजाम्बीक के लुंगा से नामपुला प्रांत स्थित मोजाम्बीक आईलैंड जा रहे थे। ये सभी हैजा की बीमारी से बचने के लिए पलायन कर रहे थे। सोशल मीडिया पर घटना से जुड़े वीडियो वायरल हो रहे हैं, इनमें लोगों को रेस्क्यू करते और समुद्र के किनारे कई लाशों को देखा जा सकता है।

Mozambique Boat Sank

UNICEF के अनुसार, मौजूदा प्रकोप 25 साल का सबसे खतरनाक है। अक्टूबर 2023 से अब तक मोजाम्बीक में हैजा के 13,700 मामले सामने आए हैं। जिसमे 30 लोगों की मौत हुई है। हैजा बीमारी जनवरी 2023 से अफ्रीका के कई देशों में फैली है। वहीं मोजाम्बीक ​​​​​​का नामपुला प्रांत इससे सबसे ज्यादा प्रभावित प्रांतों में से एक है।

हैजा फैलने का मुख्य कारण दूषित खाना और पानी है। इसमें उल्टी-दस्त की समस्या होती है, जिससे डिहाइड्रेशन की स्थिति पैदा हो जाती है और समय पर इलाज न हो तो कुछ ही घंटों में मौत हो सकती है।

READ MORE – GHANSHYAM TIWARI MURDER CASE : डॉक्टर घनश्याम तिवारी हत्याकांड के मुख्य आरोपी विजय नारायण की गोली मारकर हत्या, मौके पर हुई मौत

Exit mobile version