Site icon AB News.Press

Bijapur Naxal Encounter : बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई, 25 लाख के इनामी समेत तीन नक्‍सली ढेर, LMG-AK-47 बरामद

Bijapur Naxal Encounter

बीजापुर। सुरक्षा बलों ने शनिवार को तेलंगाना सीमा से लगे छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बीजापुर जिले में हुई मुठभेड़ में तीन नक्सलियों को मार गिराया। घटनास्थल से LMG, AK-47 कई हथियार और नक्सलियों के शव बरामद किये गये हैं। मुठभेड़ सुबह साढ़े 5 बजे हुई।

बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने घटना की पुष्टि की है। इस मुठभेड़ में सेंट्रल रीजनल कमेटी का सदस्य 25 लाख का इनामी नक्सली सागर भी मारा गया। इस हफ्ते के शुरू में बीजापुर जिले में एक अन्य मुठभेड़ में तीन महिलाओं सहित 13 नक्सली मारे गए थे।

READ MORE – LOK SABHA ELECTIONS 2024 : पीएम नरेंद्र मोदी आज बिहार, बंगाल और मध्य प्रदेश में करेंगे धुआंधार प्रचार, जबलपुर में करेंगे रोड शो

Bijapur Naxal Encounter

पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक जिले के पुजारी कांकेर क्षेत्र अंतर्गत छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर कर्रीगुटा गांव के जंगल में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए और घटनास्थल से हथियार भी बरामद किये गए हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी है।

दो नक्सलियों ने किया था सरेंडर
बस्तर क्षेत्र में एक महिला नक्सली समेत दो इनामी नक्सलियों ने शुक्रवार को सरेंडर कर दिया था। पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक सुकमा जिले में आठ-आठ लाख रुपए के इनामी दो नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है तथा बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया है।

READ MORE – CG HOLIDAY : GAD ने की अवकाश की घोषणा, जानिए किन-किन दिन रहेगी अवकाश, आदेश जारी …

 

Exit mobile version