Site icon AB News.Press

Surya Grahan 2024 : जानिए कब लगने वाला है साल का पहला सूर्य ग्रहण, भारत में इसका सूतक काल मान्य होगा या नहीं……

Surya Grahan 2024

रायपुर। इस साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल, सोमवार चैत्र अमावस्या को लगने वाला है। यह सूर्य ग्रहण भारत में दृश्यमान नहीं होगा। भारतीय समयानुसार, सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को रात 9 बजकर 12 मिनट से शुरू होकर रात 2 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। इसकी अवधि लगभग 05 घंटे 08 मिनट तक होगी।

8 अप्रैल को लगने वाला यह सूर्य ग्रहण पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। यह सूर्य ग्रहण काफी देर तक चलेगा और माना जा रहा है कि इतने लंबे समय तक चलने वाला सूर्य ग्रहण करीब 50 साल बाद फिर से लगेगा। बता दें कि ग्रहण के दौरान लगने वाला सूतक काल का अपना विशेष महत्व होता है। सूतक काल के समय कई शुभ कार्यों को करने की मनाही होती है। सूर्य ग्रहण तब लगता है जब चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच में आ जाता है, जिससे सूर्य की दृष्टि पूरी तरह या आंशिक रूप से अवरुद्ध हो जाती है।

READ MORE – UNIQUE MOBILE NUMBER : आइये जानते है मोबाइल नंबर 7777777 की क्या है खासियत, 7.25 करोड़ में हुई नीलामी, लोगों ने बढ़-चढ़कर लगाईं बोलियां

कहां कहां दिखेगा ग्रहण

भारत में यह सूर्य ग्रहण नहीं दिखेगा। यह ग्रहण कनाडा, उत्तरी अमेरिका, मैक्सिको, कोस्टा रिका, क्यूबा, डोमिनिका, फ्रेंच पोलिनेशिया, जमैका, आयरलैंड, इंग्लैंड के उत्तर पश्चिम क्षेत्र, पश्चिमी यूरोप, पेसिफिक, अटलांटिक, अटलांटिक, आर्कटिक में दिखेगा।

सूर्य ग्रहण के समय घ्यान रखने वाली महत्वपूर्ण बातें :-

READ MORE – EARTHQUAKE IN JAMMU KASHMIR : जम्‍मू कश्‍मीर से लेकर कैलिफोर्निया तक12 घंटे में इन जगहों पर भूकंप के झटके

 

Exit mobile version