Site icon AB News.Press

Viral Video : दिल्ली पुलिस के बैरीकेड में आग लगाकर रील बनाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर काटा चालान, पहले लगाया था फ्लाईओवर पर जाम

Viral Video

दिल्ली। लोकप्रिय होने की चाहत में रील्स बनाने का शौक दिनों-दिन लोगो के सर चढ़ रहा है। फेमस होने की चाहत में कोई ट्रेन में, कोई सड़क पर तो कोई ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ा रहा है। ऐसा ही एक ताजा मामला दिल्ली के निहाल विहार से सामने आया। जहां एक शख्स के द्वारा रील बनाने के लिए बैरीकेड में आग कर वीडियो वायरल होने के बाद दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने व्यक्ति पर 36,000 रुपये का जुर्माना लगा कर आरोपी प्रदीप ढाका को गिरफ्तार किया है।

 

READ MORE – CM SAI LIVE PROGRAM : केशकाल पहुंचे सीएम साय, आमसभा को किया सम्बोधित

इसके साथ ही पुलिस ने वाहन भी जब्त कर लिया और प्रदीप ढाका के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस उसके साथ शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। बता दें कि प्रदीप ढाका ने इससे पहले पश्चिम विहार इलाके के एक फ्लाईओवर पर अपनी कार खड़ी कर जाम लगा दिया था और वीडियो बनाई थी।

Viral Video

पश्चिम विहार इलाके में कार से स्टंट करने वाले युवक को पुलिस ने निहाल विहार इलाके से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने कार को बीच रास्ते में रोककर यातायात को प्रभावित किया था और स्टंट कर उसका वीडियो बनाया। फिर उस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर अपलोड कर दिया। वीडियो संज्ञान में आने के बाद पुलिस आरोपी के खिलाफ मोटर व्हीकल अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश में जुट गई।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार गिरफ्तारी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम के साथ धक्का मुक्की की। इस बाबत निहाल विहार थाने में आरोपी के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और मारपीट का मामला दर्ज किया गया है। साथ ही यातायात नियम का उल्लंघन करने के आरोप में आरोपी के खिलाफ 36 हजार का चालान किया है। पुलिस ने आरोपी की कार और कुछ खिलौना पिस्टल बरामद किया।

 

READ MORE – PUNJAB NEWS : केक खाने के बाद 10 साल की मासूम की मौत, मातम में छायी बर्थ-डे की खुशियां, बर्थडे VIDEO में हंसती दिखी बच्ची

 

Exit mobile version