Site icon AB News.Press

CG Lok Sabha Election 2024 : बस्तर लोकसभा क्षेत्र से 11 उम्मीदवारों का नामांकन मान्य, 19 अप्रैल को होगा मतदान

CG Lok Sabha Election 2024

बस्तर। लोकसभा चुनाव महोत्सव में प्रथम चरण के चुनाव के लिए बस्तर लोकसभा सीट पर किसी भी प्रत्याशी ने नाम वापस नहीं लिया है। 30 मार्च को नाम वापसी की अंतिम तिथि के बाद 11 प्रत्याशी चुनावी मैदान पर हैं। दूसरे चरण के मतदान के लिए तीन लोकसभा क्षेत्र कांकेर, राजनांदगांव और महासमुंद में नामांकन की प्रक्रिया 28 मार्च से प्रारंभ हो गई है।

लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में छत्तीसगढ़ के केवल बस्तर क्षेत्र में 19 अप्रैल को चुनाव होना है। इसके लिए कुल 11 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र विधिमान्य पाए गए हैं। इस सीट के लिए 12 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए थे, जिनमें से 11 प्रत्याशियों के नामांकन पत्र ही मान्य हुए।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी रीना बाबासाहेब कंगाले ने बताया कि बस्तर लोकसभा क्षेत्र में कुल 12 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र जमा किए थे। नामांकन पत्रों की संमीक्षा के बाद बस्तर लोकसभा क्षेत्र में निर्वाचन के लिए अब 11 प्रत्याशी शेष हैं। उन्होंने बताया कि लोकसभा निर्वाचन अंतर्गत दूसरे चरण के लिए अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

CG Lok Sabha Election 2024

दूसरे चरण अंतर्गत महासमुंद, कांकेर और राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के लिए अभी तक किसी भी अभ्यर्थी ने अपना नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया है। द्वितीय चरण के लिए 4 अप्रैल तक उम्मीदवार नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। नामांकन पत्रों की संमीक्षा 5 अप्रैल को होगी और उम्मीदवार 8 अप्रैल तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। द्वितीय चरण के लिए 26 अप्रैल को मतदान होना है।

छत्तीसगढ़ में चुनाव के कार्यकर्म

 READ MORE – RAIPUR WEATHER : छ.ग. में मौसम ने एक बार फिर से ली करवट, कुछ स्थानों पर अंधड़ के साथ बारिश की संभावना

Exit mobile version