Site icon AB News.Press

Happy birthday Mukhi : कूनो नेशनल में जन्मे पहले शावक का आज धूम-धाम से मनाया जायेगा जन्मदिन, मौत को हराकर एक साल की हुई मुखी

Happy birthday Mukhi

श्योपुर। कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता ज्वाला द्वारा जन्मे शावक को 29 मार्च को एक साल पूरा हो जाएगा। इस दिन कूनो प्रबंधन द्वारा खुशी मनाई जाएगी साथ ही शावक का एक वीडियाे भी रिलीज किया जाएगा।

कूनो नेशनल पार्क में पिछले साल 29 मार्च को जन्मी पहली मादा शावक आज शुक्रवार को पूरे एक साल की हो गई है। जिसका वन विभाग टीमके तरफ से बडी ही धूम धाम से जन्मदिन मनाया जा रहा है। इस मादा शावक का नाम मुखी रखा गया है। कूनो प्रशासन ने एक वीडियाे भी शेयर किया है, जिसमें मुखी चीता को बचाने के लिए किए गए इंतजाम और उससे जुड़ी फोटो वीडियो और जानकारी शेयर की है।

READ MORE – MUKHTAR ANSARI DEATH : माफिया मुख्तार अंसारी को जेल में आया हार्ट अटैक, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

Happy birthday Mukhi

बताया गया है कि, मादा चीता ज्वाला ने पिछले साल आज ही के दिन 4 शावको को जन्म दिया था, उनमें से 3 शावको की मौत गर्मी के चलते हो गई थी, उनमे से सिर्फ एक मादा शावक मुखी जीवित थी लेकिन उसकी हालत भी बेहद खराब थी। जिसे डॉक्टरों ने बहुत मुश्किलों से उपचार करके बचाया था। मादा चीता मुखी को लगातार विशेष देखरेख में रखा गया, वहीं गर्मी और लू से बचाने के लिए भी बहुत इंतजाम किए गए।

या ऐसा कहा जा सकता है कि, इंसानी बच्चों से भी ज्यादा इस शावक का ध्यान रखा गया, इसका परिणाम यह हुआ कि, मुखी मौत को हराकर आज पूरे एक साल की हो गई है। और अब वह पूरी तरह से स्वस्थ है। अब कूनो प्रशासन इसका जन्मदिन बड़ी ही धूम धाम से मना रहा है।

 

 

 

 

 

 

Exit mobile version