Mukhtar Ansari Death : माफिया मुख्तार अंसारी को जेल में आया हार्ट अटैक, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

Mukhtar Ansari Death : माफिया मुख्तार अंसारी को जेल में आया हार्ट अटैक, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

Mukhtar Ansari Death

बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जेल में बंद माफिया से बाहुबली नेता बने मुख्तार अंसारी की गुरुवार देर रात अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। मुख्तार को जेल में हार्ट अटैक आने के बाद मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। बता दें कि मुख़्तार अंसारी की तबियत रात में अचानक खराब हो जाने और शोचालय में गिर जाने के कारण उसे तत्काल उपचार दिया गया। इसके बाद जिला प्रशासन को सूचना देकर तत्काल डॉक्टर्स की टीम बुलायी गई थी।

डॉक्टर्स ने मुख्तार को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। इसके बाद बंदी मुख्तार अंसारी को पुलिस सुरक्षा में मेडिकल कालेज बांदा में भर्ती करा दिया गया था, जहां इलाज के दौरान मुख्तार अंसारी की मौत हो गई। बता दें कि मुख्तार अंसारी को 18 महीने पहले 8 मामलो में सजा मिल चुकी थी, मुख्तार के खिलाफ अलग-अलग जिलों के थानों में कुल 65 मुकदमे दर्ज थे।

उत्तर प्रदेश की बांदा जेल में बंद बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी को दिल का दौरा पड़ने से वो बेहोश हो गया था। जिसके बाद उसे आनन-फानन में बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। मिली जानकारी अनुसार बैरक में मुख्तार बेहोश हो गया था और उसे स्ट्रेचर से अस्पताल लाया गया था। मुख्तार अंसारी की हालत काफी समय से नाजुक बनी हुई थी और उनका इलाज चल रहा था। लेकिन इलाज के दौरान मुख्तार अंसारी की मौत हो गई।

Mukhtar Ansari Death

खबरों से मिली जानकारी के मुताबिक मुख्तार रोजा रखता था और आज रोजा रखने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। मुख्तार शुगर का भी मरीज था और दो दिन पहले ही मुख्तार अंसारी की तबीयत बिगड़ी थी और उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था। मुख्तार के भाई अफज़ाल अंसारी ने जेल प्रशासन पर आरोप लगाया था कि उनके भाई को जेल के अंदर धीमा ज़हर दिया जा रहा है और जिस कारण उनकी तबीयत खराब हुई है।

मुख्तार अंसारी की मौत के बाद पूरे मेडिकल कॉलेज को छावनी में तब्दील कर दिया गया। बता दें कि मगंलवार रात करीब तीन बजे मुख्तार को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने कब्ज की समस्या बताई थी और इलाज के बाद उसी दिन जेल भेज दिया था। जैसे ही यह बात मुख्तार के समर्थकों और परिवारीजनों को पता चली, सब ने बांदा पहुंचना शुरू कर दिया था। बता दें कि मुख्तार के भाई अफजाल अंसारी, बेटा उमर अंसारी बांदा पहुंचे थे लेकिन किसी को भी मुख्तार से मिलने नहीं दिया गया था।

READ MORE – ELECTION COMMISSION : आचार संहिता में निगरानी दलों को मिली बड़ी करवाई, 25 करोड़ की नगदी और अवैध शराब की गई जब्त..

 

 

 

Breaking News National News and Politics