Site icon AB News.Press

Raipur Weather : राजधानी रायपुर में मौसम साफ़, अप्रैल महीने से शुरू होगी गर्मी, मौसम विभाग ने दी जानकारी

Raipur Weather

रायपुर। राजधानी रायपुर में मौसम साफ हो गया है। मौसम साफ़ होने के साथ-साथ तापमान में वृद्धि होना शुरू हो गया है। अभी अधिकतम और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक कम है। शुक्रवार सुबह राजधानी में तेज धूप होने के साथ साथ अगले पांच दिनों में तापमान में और वृद्धि होने की संभावना है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी अनुसार मार्च के अंत तक गर्मी के बढ़ने की संभावना है।वही पारा 40 डिग्री तक बढ़ सकता है। अप्रैल महीने से गर्मी का सिलसिला प्रारंभ होगा। हालांकि मौसम विभाग ने 26 मार्च के बाद दक्षिणी हवाओं के एक बार फिर सक्रिय होने की संभावना जताई है।

RAED MORE – AMBIKAPUR CRIME : महतारी वंदन योजना की राशि दिलाने के नाम पर भाजपा नेता ने महिला के साथ किया दुष्कर्म, फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Raipur Weather

इस स्थिति में प्रदेश में बादल छाए रहेंगे। हालांकि मौसम विभाग ने इस दौरान प्रदेश बारिश होगी या नहीं इसे लेकर अभी कोई भविष्‍यवाणी नहीं की है। रायपुर में अधिकतम तापमान रायपुर में 33, माना में 32.6, बिलासपुर में 31.4, पेण्ड्रारोड में 29.3, अंबिकापुर में 28, जगदलपुर में 32.5, दुर्ग में 34.4 और राजनांदगांव में 34 डिग्री सेल्सियस था।

सर्वाधिक 35.5 डिग्री सेल्सियस तापमान डोंगरगढ़ में रिकॉर्ड किया गया। पिछली रात रायपुर का न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस था। यह सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस कम है। वहीं दुर्ग का न्यूनतम तापमान सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस कम था।

Exit mobile version