AB News

Ambikapur Crime : महतारी वंदन योजना की राशि दिलाने के नाम पर भाजपा नेता ने महिला के साथ किया दुष्कर्म, फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

Ambikapur Crime

मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेन्द्रगढ़ जिले से भाजपा नेता के द्वारा महिला को महतारी वंदन योजना की राशि दिलाने के नाम पर महिला से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। केस दर्ज होने के बाद आरोपी भाजपा नेता भाग निकला है। मामला मनेंद्रगढ़ कोतवाली क्षेत्र का है।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार मनेंद्रगढ़ निवासी महिला और भाजपा नेता दिनेश यादव का पहले से परिचय है और घर में आना-जाना है। आरोपी खुद को भाजपा के नागपुर मंडल का मंत्री बताता था। बुधवार शाम करीब 5 बजे दिनेश महिला के घर पहुंचा था।

READ MORE – CONGRESS BANK ACCOUNT FREEZE: बैंक खाते फ्रीज, पीएम पर पार्टी का आरोप, सुप्रीम पहुंची कांग्रेस

Ambikapur Crime

महिला ने उक्त भाजपा नेता को बताया कि उसका महतारी वंदन का पैसा अभी तक नहीं आया है। इस पर आरोपी भाजपा नेता दिनेश यादव ने महिला को शंकरपुर कंप्यूटर दुकान में जाकर जानकारी चेक कराने को कहा। शाम करीब 5.30 बजे दिनेश बाइक से महिला को लेकर कंप्यूटर दुकान में पंहुचा और वहां जांच में पता चला कि पैसे खाते में आ चुके थे।

महिला द्वारा आरोप है कि रास्ते में दिनेश रेलवे क्रासिंग के पास महिला को खेत में ले पहुंचा और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। जहां उसने पीड़ित महिला को शराब भी पिलाई। महिला ने इस घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। पीड़ित महिला का पति काम के सिलसिले में अक्सर बाहर रहता है। जब गुरुवार को पति घर लौटा तो महिला उसके साथ थाने पहुंची और केस दर्ज कराई।

Ambikapur Crime

वहीं मामले में भाजपा मंडल नागपुर अध्यक्ष धनेश यादव ने कहा कि दिनेश यादव पहले से निष्क्रिय था। जिसके कारण उसे पहले ही भाजपा से निष्कासित कर दिया गया है। हालांकि घटना के पहले तक आरोपी स्वयं को भाजपा का मंडल मंत्री बताता रहा है।
महिला की शिकायत पर आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपी के खिलाफ धारा 376 के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है

जांच में जुटी पुलिस –

महिला ने इसकी शिकायत मनेन्द्रगढ़ कोतवाली थाने में कर दी है। फिलहाल आरोपी फरार है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

Exit mobile version