Site icon AB News.Press

City Center Mall Accident : रायपुर के सिटी सेंटर मॉल में ऐस्कलेटर में चढ़ने के दौरान दर्दनाक हादसा, तीसरे माले से गिरने से मासूम की मौत

City Center Mall Accident

रायपुर। राजधानी रायपुर के पंडरी सिटी सेंटर मॉल में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में डेढ़ साल के मासूम बच्चे की की मौत हो गई। तीसरे मंजिल से करीब डेढ़ साल का मासूम एक व्यक्ति के हाथ से छूट के नीचे गिर गया। इसका CCTV वीडियो भी सामने आया है। बच्चे को अस्पताल ले जाने के दौरान ही उसकी मौत हो गई।

READ MORE – LOK SABHA ELECTION 2024 : छत्‍तीसगढ़ सीमावर्ती राज्यों की सीमा पर निगरानी, 36 हजार सुरक्षाकर्मी होंगे तैनात

यह मामला रायपुर के देवेंद्र नगर थाना का है। CCTV वीडियो में दिख रहा है कि 2 लोग मॉल में घूम रहे होते हैं जिसमें से एक व्यक्ति के गोद में वह मासूम बच्चा था। वहीं एक और बच्चे को ऐस्कलेटर में चढ़ाने के लिए शख्स ने एक हाथ बढ़ाया इसी दौरान गोद से मासूम फिसल कर निचे गिर गया।

City Center Mall Accident

गंभीर हालत में उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे बदहवास बच्चे की मां बेहोश हो गई। देवेंद्रनगर पुलिस की टीम माल पहुंचकर घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद माल की सभी दुकानें बंद कर दीं गई।

बताया जा रहा है कि मृत बच्चे के पिता का नाम राजन कुमार है और बच्चे का नाम राजवीर कुमार है। पेरेंट्स झारखंड नंबर प्लेट की गाड़ी से मॉल पहुंचे थे। इस दर्दनाक हादसे के बाद पेरेंट्स मासूम को लेकर बैरन बाजार स्थित बाल गोपाल अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टर्स ने जांच के बाद बच्चे को मृत घोषित कर दिया।

एस्केलेटर पर सावधानी बरतने वाली बातें

City Center Mall Accident

यह व्यवस्था करनी चाहिए

READ MORE – इलेक्टोरल बॉन्ड मामला: दीपक बैज ने बताया हफ्ता वसूली, भाजपा ने लगाए आरोप कांग्रेस को मिले 14 हजार करोड़!

 

Exit mobile version