Site icon AB News.Press

CG WEATHER UPDATE : रायपुर में बदला मौसम, सुबह से छाए हैं बादल, दुर्ग, बिलासपुर सरगुजा में कई जगहों पर बारिश

CG WEATHER UPDATE

रायपुर। समुद्र से आ रही नम हवाओ के कारण राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में मौसम ने अचानक करवट ली। तापमान में गिरावट शुरू हो गई। रविवार को छत्तीसगढ़ के कई हिस्सों में बारिश हुई। रायपुर और आस-पास के इलाकों में तेज आंधी तूफ़ान के साथ साथ कई इलाकों में हल्की बारिश भी हुई।

READ MORE – CG CONGRESS CANDIDATES LIST : कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की आज बैठक, पांच लोकसभा सीटों पर कांग्रेस आज जारी कर सकती है अपने प्रत्याशी

वही कुछ स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने संभावना भी जताई गई है। 18 मार्च को भी बलरामपुर, सरगुजा, जशपुर, रायगढ़, जांजगीर, मुंगेली, बिलासपुर, कोरबा, कोरिया, कबीरधाम सहित कई क्षेत्रों में अंधड़ चलने व बादल गरजने की संभावना है।

CG WEATHER UPDATE

राजधानी रायपुर में पारा 35.4 डिग्री रिकार्ड किया गया। जगदलपुर में तापमान में भारी गिरावट आई है। यहां पारा 31 डिग्री पहुंच गया। यह सामान्य से पांच डिग्री कम है। इसके अलावा बिलासपुर, पेंड्रारोड, अंबिकापुर सहित अन्य कई स्थानों पर भी दिन का तापमान सामान्य से कम है। दुर्ग और पेंड्रारोड में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम है, जबकि शेष जगहों पर यह सामान्य या उससे अधिक है।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले तीन दिनों तक प्रदेश में बदली-बारिश के हालात रहेंगे। 19 मार्च को प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश, कहीं-कहीं पर कुछ भारी वर्षा और अंधड़ चलने के साथ ओले भी गिर सकते हैं।

READ MORE – FIR होने के बाद बोले भूपेश बघेल – ये है भाजपा की चाल! राजनांदगांव सीट हार रहे इसलिए बदनाम कर रहे

Exit mobile version