AB News

CG Congress Candidates List : कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की आज बैठक, पांच लोकसभा सीटों पर कांग्रेस आज जारी कर सकती है अपने प्रत्याशी

CG Congress Candidates List

रायपुर। लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के शेष पांच प्रत्याशियों के नाम आज 18 मार्च को घोषित हो सकते है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज ने भी संभावना जताई है कि कांग्रेस की दूसरी सूची सोमवार 18 मार्च को जारी हो सकती है। 18 मार्च को दिल्ली में कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक होगी। बैठक में चर्चा के बाद पांच सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा किए जाने की संभावना है।

RAED MORE – BREAKING: चुनाव आयोग ने इलेक्टोरल बॉन्ड से जुड़े नए आंकड़े किए जारी, पढ़ें पूरी जानकारी

कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य राज्यों से भी प्रत्याशी घोषित होने बाकी है। प्रदेश में कांग्रेस के छह प्रत्याशी पूर्व में ही घोषित हो चुके हैं। जिसमें भूपेश बघेल राजनादगांव से पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे है, वहीं ताम्रध्वज साहू महासमुंद से, डा. शिवकुमार डहरिया जांजगीर-चांपा से, ज्योत्सना महंत कोरबा से, दुर्ग से राजेंद्र साहू और रायपुर से विकास उपाध्याय को प्रत्याशी बनाया गया हैं।

CG Congress Candidates List

कांग्रेस के जिन पांच प्रत्याशियों के नामों की घोषणा नहीं की जा सकी है। इनमें प्रदेश कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष दीपक बैज की टिकट भी फंसी हुई है। इसके अलावा सरगुजा, बिलासपुर, रायगढ़ व कांकेर से भी प्रत्याशी घोषित होना बाकी है।

RAED MORE – CG BREAKING: सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द, वापस ले ली जाएंगी मंत्री-विधायकों की गाड़ियां, आदेश जारी

Exit mobile version