CG News: श्रीरामलला दर्शन योजना को बंद कराने की मांग, हाईकोर्ट में याचिका दायर

CG News: श्रीरामलला दर्शन योजना को बंद कराने की मांग, हाईकोर्ट में याचिका दायर

Demand to stop the plan of offering darshan of Ramlala

बिलासपुर. जिले के देवरीखुर्द निवासी लखन सुबोध ने छत्तीसगढ़ की श्रीरामलला दर्शन योजना के खिलाफ हाईकोर्ट में याचिका दायर की है, दायर याचिका में इस योजना को संविधान के धर्म निरपेक्षता सिद्धांत के खिलाफ बताया गया है, डिवीजन बेंच ने मामले की सुनवाई के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है.

याचिकाकर्ता ने कोर्ट को बताया कि भारत धर्म निरपेक्ष राष्ट्र है, रामलला दर्शन योजना संविधान में निहित बातों और शर्तों के विपरीत है, याचिकाकर्ता ने धर्म निरपेक्षता पर तर्क देते हुए योजना को बंद करने के लिए राज्य शासन को आदेशित करने का आग्रह किया है, इस मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा और जस्टिस रविंद्र अग्रवाल की डिवीजन बेंच में हुई.

इसे भी पढ़े – श्रीराम लला दर्शन योजना का शुभारंभ, अयोध्या धाम दर्शनों के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रवाना किए 850 श्रद्धालु

बता दे कि छत्तीसगढ़वासियों के लिए सरकार ने यह योजना शुरु की है जिसके तहत अयोध्या में रामलला के दर्शन कराया जा रहा है, इसके लिए स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है, इस योजना को बंद करने की मांग को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है.

इसे भी पढ़े – आपको भी करना है राम मंदिर में वीआईपी प्रवेश? जन्मभूमि तक पहुंचाने सुग्रीव पथ का निर्माण

राज्य शासन की ओर से पैरवी कर रहे अधिवक्ता ने तर्क दिया कि रामलला दर्शन योजना किसी धर्म या जाति के आधार पर शुरू नहीं की गई है, यह योजना धर्म या जाति के आधार पर फर्क भी नहीं करती है, यह प्रदेशवासियों के भ्रमण के लिए है, यह योजना प्रदेश के उन गरीबों के लिए यह योजना लाभदायक है, जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और धार्मिक यात्रा पर नहीं जा पाते.

News and Politics राज्य खबर