Crocodile enters village
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में पाली विखं के गांव सरहदी के पास अचानक मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों मे दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने इसकी वन विभाग टीम को दी जिसके बाद सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर मगरमच्छ को खूँटाघाट बांध मे सुरक्षित छोड़ दिया तब ग्रामीणों ने राहत की साँस ली पाली वन परिक्षेत्र के अंतर्गत सिल्ली-शिवपुर से वन विभाग टीम को सुबह सुबह सुचना मिली कि एक मगरमच्छ आवासीय परिक्षेत्र में घुम रहा है, जिससे ग्रामीणों मे दहशत का माहौल है सूचना मिलते ही वन की टीम मगरमच्छ के रेस्क्यू के लिए गांव पहुंची।
READ MORE – BREAKING NEWS : IPS राहुल भगत मिली इन विभागों की जिम्मेदारी, देखें आदेश…
मगरमच्छ शिवपुर के पास कुमहीपानी के बांध के निकट पहुंच चुका था।जिसके कारण ग्रामीणों मे सबसे ज्यादा परेशानी इस बात की थी कि मगरमच्छ अगर उस बांध में चला जाता तो उससे ग्रामीणों एवं पशुओं आदि को जान का खतरा बना रहता क्यूंकि आसपास के गांव के ग्रामीण और पशु आदि की निस्तारी के लिए यही एक साधन है।
वन विभाग की टीम ने कुछ ग्रामीणों के मदद से दो-तीन घंटे कड़ी मशक्कत कर मगरमच्छ को काबू किया और उसे जलाशय में जाने से रोका। वन विभाग ने मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू कर समीप खुटाघाट डेम मे छोड दिया।
बता दे कि पाली विखं का दक्षिण पश्चिमी हिस्सा खुटाघाट बांध से जुड़े हुए हैं खुटाघाट बांध में पाली विकासखंड के नदी नालों से पानी जाता है खुटाघाट बांध में बड़ी संख्या में मगरमच्छ है जो इन्हीं नदी नालों के सहारे कई बार यहां के आवासीय परिक्षेत्र तक पहुंच जाते हैं।
READ MORE – ELECTORAL BOND CASE : SBI ने चुनाव आयोग को सौंपा चुनावी बॉन्ड का विवरण, SUPREME COURT ने दिया था आदेश
