Site icon AB News.Press

RAIPUR NEWS : रायपुर एयरपोर्ट के बाहर टैक्सी ड्राइवर की मौत, लापरवाही का आरोप

RAIPUR NEWS

रायपुर। 12 मार्च 2024 को रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट के बाहर टैक्सी ड्राइवर उमाशंकर पटेल की तबीयत अचानक बिगड़ गई।उन्हें माना सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन समय पर इलाज नहीं मिलने से उनकी मौत हो गई।जानकारी के मुताबिक, सोमवार दोपहर करीब 3.30 बजे सरायपाली से ड्राइवर उमा शंकर पटेल रायपुर पहुंचा था। एयरपोर्ट के बाहर वह पैसेंजर का इंतजार कर रहा था, तभी अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। एंबुलेंस नहीं मिलने पर टैक्सी यूनियन के लोगों ने उमाशंकर को माना के सिविल अस्पताल पहुंचाया।

READ MORE – NIA RAID : पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्यप्रदेश और चंडीगढ़ में 30 ठिकानों पर NIA की रेड, आतंकवादी-गैंगस्टर कनेक्शन की जांच

20 मिनट अस्पताल के बाहर रहा पेशेंट

टैक्सी ड्राइवरों ने बताया कि जब इलाज के लिए उमाशंकर को अस्पताल लाया गया, तब माना सिविल हॉस्पिटल में डॉक्टर मौजूद नहीं थे। 20 मिनट से ज्यादा समय तक उसे हमने कार में ही बाहर रखा, लेकिन कोई भी उसे अंदर ले जाने के लिए नहीं आया। बाद में डॉक्टर आए और जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अगर सही समय पर इलाज मिल जाता, तो उमाशंकर की जान बचाई जा सकती थी।

सरायपाली से एयरपोर्ट आया था टैक्सी चालक

इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक, सोमवार को दोपहर बाद करीब 3.30 बजे सरायपाली से टेक्सी चालक उमाशंकर पटेल एयरपोर्ट पहुंचा। एयरपोर्ट के बाहर वह पैसेंजर का इंतजार कर रहा था, तभी अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। एंबुलेंस नहीं मिलने पर टैक्सी यूनियन के लोगों ने उमाशंकर को माना के सिविल अस्पताल पहुंचाया।

मैं ऑफिशियल काम से बाहर गया था : डॉक्टर

उधर इलाज मिलने में देरी पर माना सिविल अस्पताल के डॉक्टर आशीष मेश्राम ने कहा कि, जांच के समय ड्राइवर का शरीर ठंडा था, उसकी मौत लगभग आधे घंटे पहले ही हो गई होगी। उन्होंने कहा कि, मैं ऑफिशियल काम से बाहर गया था, सिस्टर से जानकारी मिलते ही वापस आया। वहीं अस्पताल में मौजूद नर्स का कहना है कि जब पेशेंट को लाया गया, तो हम उसे फौरन देखने के लिए बाहर गए थे। इसमें कहीं कोई लापरवाही नहीं हुई है।

READ MORE – IPL 2024 : 2 आईपीएल मिस कर चुके है सूर्य कुमार यादव , इंजरी से नहीं हुए रिकवर , शमी की वापसी कब होगी, क्या ऋषब पंथ भी खेलेंगे ?

Exit mobile version