Site icon AB News.Press

LIVE FROM RAIPUR : PM Modi कई रेल परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास, रायपुर रेलवे स्टेशन पर सीएम विष्णुदेव साय और राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन

LIVE FROM RAIPUR

रायपुर। राजधानी रायपुर रेलवे स्टेशन में आयोजित लोकार्पण समारोह में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन, सीएम विष्णुदेव साय सहित कई मंत्री और अधिकारी शामिल हुए है। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 से पहले रेल परियोजनाओं का लगातार विकास किया जा रहा है।

अमृत भारत स्टेशन योजना के बाद आज देशभर में कई रेल परियोजनाओं का आधारशिला, लोकार्पण कर, कई नई ट्रेनों का शुभारंभ भी करेंगे पीएम मोदी। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी वर्चुअली देशभर के रेलवे स्टेशन से जुड़ रहे हैं। इस कार्यक्रम से लगभग 670 से ज्यादा रेलवे स्टेशनों से लोग जुड़े हैं।

 

छत्तीसगढ़ रेलवे को मिली सौगात
रायपुर रेल मंडल के 18 वन स्टेशन वन प्रोडक्ट (एक स्टेशन एक उत्पाद) स्टॉल, भिलाई मेमू कार शेड का विस्तार, दुर्ग कोचिंग डिपो पीट लाइन का अपग्रेडेशन, रायपुर, दुर्ग, भिलाई मेमू कार शेड, दल्लीराजहरा, भानुप्रतापपुर, भाटापारा, बिल्हा रेलवे स्टेशनों पर ‘वोकल फॉर लोकल’ दृष्टिकोण को बढ़ावा देने, स्थानीय, स्वदेशी उत्पादों के लिए बाजार देने और लोगों को अतिरिक्त आय के अवसर पैदा करने के उद्देश्य से ‘वन स्टेशन वन प्रोडक्ट’ ओएसओपी योजना शुरू की जा रही है। बता दें इससे पहले 26 फरवरी को पीएम मोदी ने छत्तीसगढ़ में 2700 करोड़ से ज्यादा की रेल परियोजनाओं की सौगात प्रदेश को दी।

 

READ MORE – PM MODI’S VIRTUAL PROGRAM : पीएम मोदी रेल बुनियादी ढ़ांचा परियोजना का करेंगे आधारशिला, कार्यक्रम में वर्चुअल जुड़ेंगे सीएम साय

Exit mobile version