congress second list: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की दूसरी सूची,  देखें किस नेता को कहां से मिली टिकट

congress second list: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की दूसरी सूची, देखें किस नेता को कहां से मिली टिकट

congress second list

नई दिल्‍ली. आगामी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस पार्टी ने मंगलवार देर शाम अपनी दूसरी लिस्‍ट जारी कर दी। इस सूची में 43 प्रत्याशियों के नाम हैं।

अगर राज्यवार देखें तो घोषित प्रत्याशी असम, मध्‍य प्रदेश और राजस्‍थान से जुड़े हैं। खास बात ये है कि इस लिस्ट में तीन मुख्यमंत्रियों के बेटों को टिकट भी दिया गया है।

इन नामों मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा सीट से वर्तमान सासंद नकुलनाथ पर कांग्रेस ने फिर से भरोसा जताया है। तो वहीं राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को जालोर से टिकट दिया है, गौरतलब है कि सोमवार को नई दिल्ली में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में इन नामों को लेकर सहमति बनी थी।

43 उम्‍मीदवारों में से 13 OBC, 10 एससी और 9 एसटी वर्ग से आते हैं। कांग्रेस ने लिस्‍ट में एक मुस्लिम चेहरे को भी मैदान में उतारा है।

CEC की पहली मीटिंग 7 मार्च को हुई थी। 8 मार्च को 39 सीटों के लिए पहली लिस्ट जारी की थी। इसमें छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, लक्षद्वीप, मेघालय, नगालैंड, सिक्किम, तेलंगाना और त्रिपुरा की लोकसभा सीटों के लिए नामों की घोषणा की गई।

इनमें से 16 केरल से, सात कर्नाटक से, 6 छत्तीसगढ़ से और 4 तेलंगाना से थे। जबकि मेघालय से दो और नगालैंड, त्रिपुरा, सिक्किम और लक्षद्वीप से एक-एक नाम सामने आए

 

Breaking News News and Politics