Phulera Dooj 2024: 12 मार्च को मनाया जाएगा फुलेरा दूज, श्री राधा कृष्ण की कृपा पाने करें इन मंत्रों का जाप

Phulera Dooj 2024: 12 मार्च को मनाया जाएगा फुलेरा दूज, श्री राधा कृष्ण की कृपा पाने करें इन मंत्रों का जाप

Phulera Dooj will be celebrated on 12th March

Phulera Dooj 2024: हर साल फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि को फुलेरा दूज का पर्व मनाया जाता है, इस बार फुलेरा दूज 12 मार्च 2024 दिन मंगलवार को है, यह त्योहार श्री राधा कृष्ण के प्यार का प्रतीक है, इस खास अवसर पर भगवान कृष्ण के मंदिर में होली के विशेष आयोजन किए जाते हैं, क्योंकि यह पर्व भगवान कृष्ण और राधा रानी को समर्पित है और फूलों की होली खेली जाती है.

Phulera Dooj 2024: 12 मार्च को मनाया जाएगा फुलेरा दूज, श्री राधा कृष्ण की कृपा पाने करें इन मंत्रों का जाप
Phulera Dooj 2024: 12 मार्च को मनाया जाएगा फुलेरा दूज, श्री राधा कृष्ण की कृपा पाने करें इन मंत्रों का जाप

इसे भी पढ़े – इस बार 17 मार्च को लग रहा होलाष्टक, होली से 8 दिन पहले क्यों नही करते शुभ काम?

फुलेरा दूज की कथा (Phulera Dooj Katha in Hindi)
पौराणिक कथा के अनुसार, भगवान श्री कृष्ण जीवन में व्यस्त होने की वजह से काफी दिनों से श्री राधा रानी से मिल नहीं पा रहे थे, ऐसे में राधा रानी भगवान श्री कृष्ण से नाराज हो गईं, उनके उदास होने पर मथुरा के फूल मुरझा गए और वन सूखने लगे, इस बारे में जानकारी मिलने पर श्री कृष्ण राधा जी से मिलने के लिए वृंदावन पहुंचे, उनके मिलने पर राधा रानी बेहद खुश हो गईं और मथुरा में हर तरफ हरियाली छा गई.

ab news

इसे भी पढ़े – ब्रज में चढ़ा होली का रंग! वृंदावन में 100 किलो फूलों से होली, बरसाना की लठामार होली में बरसेगा 1000 किलो टेसू के फूलों का रंग

इस दौरान भगवान श्री कृष्ण ने खिल रहे पुष्पों को तोड़कर राधा जी को छेड़ने के लिए उनपर फेंक दिए, फिर राधा जी ने भी श्री कृष्ण के साथ ऐसा ही किया, Phulera Dooj 2024 यह देख संग में मौजूद ग्वाल बाल और गोपियों ने भी एक-दूसरे पर फूल बरसाने शुरू किए, मान्यता है कि तभी से प्रत्येक वर्ष मथुरा में फूलों की होली खेलने की शुरुआत हुई.

ab news

इस अवसर पर श्री राधा कृष्ण की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है और उनपर फूल अर्पित किए जाते हैं, साथ ही साधक उनसे मनोकामना पूरी करने के लिए प्रार्थना करते हैं, इस दौरान भगवान श्री कृष्ण के मंत्रों का जाप अवश्य करना चाहिए.

भगवान कृष्ण के मंत्र

*ॐ कृष्णाय नमः

हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे

हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे

*सफलता प्राप्ति मंत्र

ॐ श्री कृष्णः शरणं ममः

Phulera Dooj 2024

*कृष्ण गायत्री मंत्र

“ॐ देव्किनन्दनाय विधमहे वासुदेवाय धीमहि तन्नो कृष्ण:प्रचोदयात”

Religion