Site icon AB News.Press

Big Breaking: 7 मार्च को नही मिलेगी महतारी वंदन योजना की राशि, आगे बढ़ी डेट, अब इस दिन खाते में आएंगे पैसे

छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है, मिली जानकारी के अनुसार महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को जारी होने वाली राशि सात मार्च को जारी नहीं होगी, अब यह राशि 10 या 11 मार्च को जारी हो सकती है, छत्‍तीसगढ़ सरकार के इस फैसले से योजना की लाभार्थी महिलाओं को कुछ दिन और इंतजार करना होगा.

इसे भी पढ़े – आज शाम मंत्रालय में होगी साय कैबिनेट की बैठक, बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले ले सकती हैं सरकार, जानिए पूरी खबर

हालांकि इससे पहले सोमवार को राजिम कुंभ कल्प में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसकी घोषणा की थी, मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने मोदी की गारंटी पर भरोसा किया, हम उसे पूरा करने के लिए लगातार फैसले ले रहे हैं, महतारी वंदन योजना का लाभ मिलना शुरू होगा, पात्र विवाहित महिलाएं आगे भी फार्म भरकर महतारी वंदन योजना का लाभ ले सकेंगी.

7 मार्च को नही मिलेगी महतारी वंदन योजना की राशि, आगे बढ़ी डेट, अब इस दिन खाते में आएंगे पैसे

इसे भी पढ़े – 7 मार्च को साइंस कॉलेज में सीएम साय करेंगे योजना का शुभारंभ, महिलाओं को मिलेगी महतारी वंदन योजना की पहली क़िस्त, “बाल विवाह मुक्त अभियान” की होगी शुरुआत

हालांकि इससे पहले सोमवार को राजिम कुंभ कल्प में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इसकी घोषणा की थी, मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने मोदी की गारंटी पर भरोसा किया, हम उसे पूरा करने के लिए लगातार फैसले ले रहे हैं, महतारी वंदन योजना का लाभ मिलना शुरू होगा, पात्र विवाहित महिलाएं आगे भी फार्म भरकर महतारी वंदन योजना का लाभ ले सकेंगी.

महतारी वंदन योजना की तारीख बढ़ाने पर कांग्रेस ने सवाल उठाए है, कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा प्रदेश की 70 लाख माता बहनों के साथ धोखा हुआ है, साय सरकार ने महतारियों के साथ धोखा किया है, पहले आवेदन के लिए सीमित समय दिए, उसके बाद KYC के लिए बैंक में लाइन लगवाया, अब देने की बारी आई तो, तारीख बढ़ा दी.

Exit mobile version