AB News

Mahtari Vandan Yojana 2024 : 7 मार्च को साइंस कॉलेज में सीएम साय करेंगे योजना का शुभारंभ, महिलाओं को मिलेगी महतारी वंदन योजना की पहली क़िस्त, “बाल विवाह मुक्त अभियान” की होगी शुरुआत

Mahtari Vandan Yojana 2024

रायपुर। छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी। प्रदेश में 07 मार्च को रायपुर के साइंस कॉलेज में महतारी वंदन योजना के आयोजन के लिए सम्मेलन किया जाएगा। जिसमे सभी पात्र महिला हितग्राहियों के खाते में ऑनलाईन के माध्यम से महतारी वंदन योजना की पहली क़िस्त दी जाएगी।

इस कार्यक्रम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम का आयोजन पूरे प्रदेश में किया जाएगा। मिली जानकारी के मुताबिक, रायपुर साइंस कॉलेज में आने वाली महिलाओं की संख्या लगभग 50 हजार होगी। इस दौरान छत्तीसगढ़ को बाल विवाह मुक्त करने के लिए अभियान का शुभारंभ किया जाएगा।

Mahtari Vandan Yojana 2024

आखिर क्या है महतारी वंदन योजना?
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा प्रदेश की जनता को दी गयी गारंटी को पूरा करते हुए राज्य सरकार ने प्रदेशभर में 01 मार्च 2024 से महतारी वंदन की योजना लागू की है। इस योजना के तहत 21 वर्ष से अधिक आयु की पात्र विवाहित महिलाओं को 1000 रूपए की मासिक राशि की सहायता सरकार द्वारा दी जाएगी।

इस प्रकार महिलाओं को 12 हजार रूपए वार्षिक राशि प्राप्त होगा। योजना के तहत 07 मार्च को पहली क़िस्त ऑनलाइन के माध्यम से पात्र महिला हितग्राहियों के खाते में सहायता राशि दी जाएगी। इस योजना से लगभग 70 लाख से अधिक महिलाएं लाभान्वित होंगी।

READ MORE – CHHATTISGARH CLIMATE CHANGE CONCLAVE 2024 : CM साय ने दो दिवसीय ‘पर्यावरण संरक्षण क्लाईमेट चेंज कॉन्क्लेव‘ का किया शुभारंभ, देश विदेश के विशेषज्ञ हो रहे हैं शामिल

Mahtari Vandan Yojana 2024

महतारी वंदन योजना के Implementation के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग को नोडल विभाग बनाया गया है। विभाग ने सभी कलेक्टरों, जिला कार्यक्रम अधिकारी और जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारियों को सम्मेलन के सफल आयोजन की जिम्मेदारी सौंपी है। इस संबंध में सभी को गाइडलाइन भी जारी किया गया है। प्रदेश में सीधा प्रसारण के लिए राज्य मुख्यालय से सभी जिला मुख्यालयों, ब्लाक मुख्यालय और नगरीय निकायों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से लिंक करने की तैयारी करने कहा गया है।

शुभारंभ होगा – बाल विवाह मुक्त अभियान
इस मौके पर छत्तीसगढ़ को बाल विवाह मुक्त करने के अभियान का भी शुभारंभ किया जाएगा। सम्मेलन में विभागीय गतिविधियों पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन भी किया जाएगा, साथ महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा उत्पादित सामग्री का विक्रय हेतु स्टॉल भी लगाएजा रहे है।

Mahtari Vandan Yojana 2024

इसके साथ ही विभागीय योजनाओं की जानकारी भी इस आयोजन में दी जायेगी। जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ को बाल विवाह मुक्त करने के संकल्प भी लिया जाएगा। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण, नगरीय निकाय के प्रतिनिधिगण, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि की सहभागिता सुनिश्चित करने के भी निर्देश हैं।

 

 

 

 

Exit mobile version